Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Weather: ओडिशा में आज से दिखने लगेगा पश्चिमी तूफान का प्रभाव, जानें किन जिलों में होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 08:29 AM (IST)

    ओडिशा में आज से पश्चिमी तूफान का असर दिखने लगेगा। दरअसल दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वी हवाएं अब दक्षिण-पश्चिम और ...और पढ़ें

    ओडिशा में आज से दिखने लगेगा पश्चिमी तूफान का प्रभाव।
    ओडिशा में आज से दिखने लगेगा पश्चिमी तूफान का प्रभाव।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पश्चिमी तूफान के प्रभाव से गुरुवार को राज्य के गंजाम, गजपति और मालकानगिरी जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि इसका असर शुक्रवार को ज्यादा दिखेगा।

    इन स्‍थानों पर बारिश होने की है संभावना

    इसके परिणामस्वरूप सुंदरगढ़, देवगढ़, अनुगुल, केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल, बौद्ध, खुर्दा, पुरी, नयागढ़, गंजाम और कंधमाल सहित उत्तर तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी तूफान के प्रभाव के कारण 6 नवम्बर तक राज्य के कुछ हिस्सों में इस तरह की हल्की वर्षा जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: अरे बकाया फीस तो दे दो...ट्यूशन टीचर ने मांगे अपने हिस्‍से के पैसे, तो बौखला गया छात्र; कर दी नाबालिग बेटे की हत्‍या

    राज्‍य में आज से दिखेगा पश्चिमी तूफान का प्रभाव

    स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वी हवाएं अब दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रवाहित हो रही हैं। राज्य में आज से पश्चिमी तूफान का प्रभाव दिखाई देगा।

    रात के तापमान में होगी वृद्धि

    राज्य में रात के तापमान में वृद्धि होगी। ठंड कम हो जाएगी। राजधानी भुवनेश्वर और इसके आस-पास के इलाकों का आसमान सुबह से पूरी तरह से साफ रहेगा।

    खबरें और भी

    दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

    यह पढ़ें: Odisha Crime: मंत्रियों के करीबियों ने लूटी कॉलेज छात्रा की अस्‍मत, भाजपा महिला मोर्चा ने BJD सरकार को घेरा