Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha News: नुआपड़ा में बाघ का आंतक, महिला को बनाया अपना शिकार; एक हफ्ते में दो की ले ली जान

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 05:32 PM (IST)

    ओडिशा के नुआपड़ा जिले में बाघ का दहशत देखने को मिल रहा है। पांच दिन पहले एक बच्चे का शिकार करने वाला बाघ आज एक बार फिर से एक महिला को अपना निवाला बना ...और पढ़ें

    नुआपड़ा में बाघ का आंतक, महिला को बनाया अपना शिकार
    नुआपड़ा में बाघ का आंतक, महिला को बनाया अपना शिकार

    HighLights

    1. 30 अक्टूबर को एक बच्चा को बनाया था शिकार
    2. शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी महिला

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में पांच दिन पहले एक नाबालिग को अपना शिकार बनाने वाले बाघ ने आज एक महिला को अपना आहार बना लिया है। घटना नुआपड़ा जिले के सदर रेंज धरमबंध पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। इस घटना के बाद से उस इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के मुताबिक, सिलिआरीबहरा गांव की रामेश्री माझी (45) शुक्रवार शाम को शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। काफी देर तक जब महिला घर वापस नहीं आयी तो घर के लोगों ने खोजबीन की, मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

    लोगों ने आज सुबह देखा कि रामेश्री को एक बाघ खा रहा है। इसके बाद लोगों ने बाघ को भगाने की कोशिश की। हालांकि, जब बाघ ने उनकी तरफ बढ़ा तो वे डर कर भाग गए।

    30 अक्टूबर को एक बच्चा को बनाया था शिकार

    यहां उल्लेखनीय है कि पिछले 30 अक्टूबर को भाग ने नुआपड़ा जिले के सुनाबेड़ा अभयारण्य कटिंगपाणी गांव गोधसपड़ा में एक 8 वर्षीय बालक को मार दिया था। मृतक बालक का नाम डम्बरूधर धरूआ है।

    शाम के समय बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था, उसी समय बाघ दबोच कर अपने साथ लेकर चला गया। गांव के लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने बाघ का पीछा किए, मगर काफी खोजबीन के बाद एक गुफा में बच्चा मिला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: BJD ने 2024 के आम चुनाव के लिए फूंक दिया बिगुल, अब खुद जिलों के दौरे पर जाने लगे मुख्‍यमंत्री; कैसी है विपक्ष की तैयारी

    यह भी पढ़ें: Odisha Weather: ओडिशा में आज से दिखने लगेगा पश्चिमी तूफान का प्रभाव, जानें किन जिलों में होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान