विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: तालाब से मिट्टी निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा, पेड़ के नीचे सोए जेसीबी चालक पर चढ़ा ट्रैक्टर

Published: Tue, 20 May 2025 03:34 PM (IST)

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। कतरबगा गांव के महादेव तालाब ...और पढ़ें

तालाब खनन के दौरान हुआ हादसा। (जागरण फोटो)
तालाब खनन के दौरान हुआ हादसा। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत
  2. ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत
  3. पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर। झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली थाना अंतर्गत कतरबगा गांव के महादेव तालाब से मिट्टी निकालने के क्रम में एक अत्यंत ही दर्दनाक हादसा हो गया।

एक जेसीबी चालक अपना काम समाप्त करके एक बरगद के पेड़ के नीचे सोया था, कि एक ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया उस पर चढ़ गया तथा उसकी मौत हो गई।

मृतक जेसीबी चालक की पहचान रेंगाली थाना अंतर्गत पंचगांव पंचायत के रेंगाली गांव के ताराचंद प्रधान के बड़े बेटे 34 वर्षीय अर्जुन प्रधान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कतरबगा गांव के महावीर तालाब में रविवार रात को जेसीबी तथा ट्रैक्टर लगाकर मिट्टी खनन का काम शुरू किया गया था।

जेसीबी चालक अर्जुन प्रधान रात को करीब 2 बजे तालाब के नजदीक स्थित महादेव मंदिर परिसर में एक बरगद के पेड़ के नीचे सो गया था तथा जेसीबी चलाने का काम दूसरे चालक के हवाले कर दिया था।

सोमवार को सुबह करीब 5 बजे इसी तालाब की मिट्टी खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर संख्या सीजी 13 ए एम 6900 का चालक अपने ट्रैक्टर को पीछे की और ले जा रहा था। इस क्रम में उसका ट्रैक्टर पेड़ के नीचे सोए जेसीबी चालक अर्जुन प्रधान पर चढ़ गया तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अविलंब झारसुगुड़ा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर रेंगाली थाने के प्रभारी निरीक्षक समरेंद्र नायक के निर्देश पर सहायक निरीक्षक चित्रसेन देहुरी ने झारसुगुड़ा अस्पताल पहुंचकर अर्जुन के शव को जब्त किया।

पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उसके परिवार के सुपुर्द किया। मृतक का शव उसके गांव पहुंचने पर गांव में शोक की छाया व्याप्त हो गई तथा शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

थाने में मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर तथा घटनास्थल से जेसीबी को जब्त करने के साथ ही आगे की जांच जारी रहने की जानकारी थाना प्रभारी समरेंद्र नायक ने दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।