Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Road Accident: पुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई; एक की मौक पर ही मौत

    By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 03:44 PM (IST)

    ओडिशा के पुरी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घने कोहरे की वजह से एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। इस दौरान बाइक 30 फीट दूर जाकर गिरी जिस ...और पढ़ें

    Odisha Road Accident: पुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई; एक की मौक पर ही मौत
    Odisha Road Accident: पुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई; एक की मौक पर ही मौत

    HighLights

    1. लोगों से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची
    2. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। घना कोहरा बना जान का दुश्मन। कोहरे के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा मंगलवार देर रात को पुरी जिले के पिपिली खंडियागिरी गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

    घटना देर रात करीब एक बजे की है, जब दो युवक बाइक पर सवार होकर पुरी से भुवनेश्वर आ रहे थे। हालांकि, वाहन खंडियागिरी गांव के पास था जब वह एक पुल से टकरा गया। उस समय वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह 30 फीट दूर जाकर गिरी।

    घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुल के नीचे तलाश की और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बचाया। जब उनसे पूछा गया कि बाइक पर कितने लोग सवार थे, तो उन्होंने कहा कि अकेला होने की बात कही थी।

    उन्हें तुरंत पिपिली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें भुवनेश्वर और बाद में कटक के बड़ा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    उधर, ग्रामीणों ने आज सुबह पुल के नीचे एक और शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद किया गया है और उसका घर नयागढ़ जिले के गनिया में स्थित है।

    घटना की सूचना नयागढ़ पुलिस को दी गई। बाद में जांच में पता चला कि युवक जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा परियोजना में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: एक लाख इनामी महिला नक्‍सली के किया सरेंडर, पुलिस के सामने बोली- अपना आदर्श भूल गया है संगठन

    ये भी पढ़ें: फ्री में इतना बड़ा ऑपरेशन! कटक SCB में किया गया हैप्लो बोन मैरो ट्रांसप्लांट, 10 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित को मिली नई जिदंगी

    खबरें और भी