Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video : पटरी पर खड़े ट्रेन के इंजन में लगी आग, धू-धूकर जलने का वीडियो हो रहा वायरल

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 06:59 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा के ढेंकनाल में जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे इंजन को अपने आगोश में ले लिया। आग की ल ...और पढ़ें

    Video : पटरी पर खड़े ट्रेन के इंजन में लगी आग। (एएनआई)
    Video : पटरी पर खड़े ट्रेन के इंजन में लगी आग। (एएनआई)

    एएनआई, भुवनेश्वर। ओडिशा के ढेंकनाल में जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे इंजन को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों देखते ही रेलवे कर्मियों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से इंजन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

    मामले की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं। हालांकि तबतक इंजन वाली बोगी का बड़ा हिस्सा धूं-धूं कर जल चुकी थी। घटनास्थल पर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।