यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: ओडिशा में अब खाकी वर्दी में दिखेंगे ट्रांसजेंडर, CM पटनायक के प्रति जताया आभार
Odisha News ओडिशा में खाकी वर्दी में दिखेंगे ट्रांसजेंडर। 26 नवम्बर को होने वाली सब-इंस्पेक्टर पद की परीक्षा के लिए राज्य भर से 17 ट्रांसजेंडरों ने क् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में खाकी वर्दी में दिखेंगे ट्रांसजेंडर। 26 नवम्बर को होने वाली सब-इंस्पेक्टर पद की परीक्षा के लिए राज्य भर से 17 ट्रांसजेंडरों ने क्वालीफाई किया है। पहली बार वे लिंग के स्थान पर ट्रांसजेंडर लेखन के साथ परीक्षा देने जा रहे हैं। इसके लिए ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उन्हें एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वहीं दुसरी तरफ ट्रांसजेंडर कान्हूचरण तडिंगी उर्फ माया राज्य में हाई स्कूल के पहले शिक्षक बनने जा रहे हैं।
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने मेरिट लिस्ट में माया का नाम जारी कर दिया है। यह सफलता मिलने के बाद माया ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। जनाकारी के मुताबिक किन्नर माया उर्फ गिरिधारी किसान को 13 वर्ष की उम्र में उनके परिवार वालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह ट्रांसजेंडर समुदाय में जाकर अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। लेकिन बचपन से ही अपनी पढ़ाई करने की इच्छा यहां भी दबने नहीं दिया।
.jpg)
सामुदायिक केंद्र में रहते हुए, माया ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और फिर उच्च शिक्षा प्राप्त की। राज्य ट्रांसजेंडर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा परिड़ा के संपर्क में आने के बाद माया को सरकारी नौकरी करने का साहस मिला। उन्होंने अब एसआई परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ ही फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली प्रिंसेस ने कहा है कि राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडरों को सम्मान के साथ जीने का एक शानदार अवसर प्रदान किया है।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया। इसी तरह रायगढ़ के कान्हूचरण तडिंगी उर्फ माया प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर हाईस्कूल टीचर बनने जा रही हैं। माया का घर रायगढ़ जिले के भाकुरबुडा गांव में है। उनका नाम ओडिशा कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मेरिट सूची में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने ट्रांसजेंडर के रूप में सरकारी नौकरियों में रोजगार पाने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।