Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुल की दीवार को तोड़ते हुए पलटा 10 पहिया ट्रक, ओडिशा के ब्रजराजनगर में हादसे के बाद फरार चालक; लोगों ने कर दी यह डिमांड

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:29 PM (IST)

    ओडिशा के ब्रजराजनगर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक कोयला परिवहन करने वाला दस पहिया ट्रक एक संकरे पुल की दीवार तोड ...और पढ़ें

    ब्रजराजनगर में पुल की दीवार तोड़कर 10 पहिया ट्रक पलटा।
    ब्रजराजनगर में पुल की दीवार तोड़कर 10 पहिया ट्रक पलटा।

    संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर लखनपुर ब्लॉक के रेंगाली थाना अंतर्गत कतरबगा गांव के नजदीक राजमार्ग पर बने संकरे पुल पर होने वाली दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को भी एक कोयला परिवहन करने वाला दस पहिया ट्रक इस संकरे पुल की दीवार तोड़ते हुए पलट गया।

    हादसे के बाद फरार ट्रक चालक

    दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। सौभाग्यवश इस दुर्घटना में किसी की भी जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    रेंगाली थाना प्रभारी कमल लोचन बेहेरा ने बताया कि रात को करीब 2 बजे उक्त ट्रक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से झारसुगुड़ा की और जा रहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    पुल को चौड़ा करने की मांग

    इलाकेवासियों की मांग है कि जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा इस पुल को अविलंब चौड़ा करना चाहिए ताकि भविष्य में हो सकने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास देने में किया जा रहा पक्षपात, ग्रामीणों की शिकायत पर नाराज हुए राज्यपाल; जिलाधिकारी को दिया यह निर्देश

    यह भी पढ़ें: शहर में अचानक घुस आया जंगली हाथी, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लोग; देखें गजराज के तांडव की तस्‍वीरें