Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP-BJD Alliance: बीजेडी-बीजेपी के बीच गठबंधन की उम्‍मीदें कम, क्‍या अब दोनों पार्टियां होंगी आमने-सामने?

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 12:54 PM (IST)

    BJP-BJD Alliance ओडिशा में आने वाले दिनों में बीजद-भाजपा के बीच गठबंधन होगा भी नहीं इस पर अब भी अनिश्‍चितता के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि वक्‍त बीतने ...और पढ़ें

    ओडिशा में भाजपा-बीजद गठबंधन पर मंडरा रहे हैं अनिश्चिता के बादल।
    ओडिशा में भाजपा-बीजद गठबंधन पर मंडरा रहे हैं अनिश्चिता के बादल।

    HighLights

    1. आगामी चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के अनुपात पर दोनों पार्टियां असहमत।
    2. बीजद नहीं चाहती भाजपा बने सरकार का हिस्‍सा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा-बीजद गठबंधन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, ऐसे में हर गुजरते दिन के साथ इसकी उम्मीदें क्षीण होती जा रही हैं। दोनों पार्टियों ने प्रत्याशी चयन की कवायद तेज कर दी है।

    सभी सीटों पर विचार कर रही हैं दोनों पार्टियां

    बीजू जनता दल संसदीय सीटों पर अपनी तैयारियों और समीक्षाओं के बारे में गहन विचार-विमर्श कर रही है। सभी 21 लोकसभा एवं 147 विधानसभा सीट पर मंथन कर रही है। वहीं राज्य भाजपा ने भी ओडिशा की ज्यादातर विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।

    भाजपा को सरकार का हिस्‍सा नहीं बनाना चाहती बीजद

    जानकारी के मुताबिक, दोनों दलों के बारे में कहा जा रहा है कि आगामी चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के अनुपात पर दोनों पार्टियां असहमत हैं। ऐसी अटकलें हैं कि बीजद विधानसभा की कुछ सीटें भाजपा के लिए छोड़ना चाहती है, लेकिन वह नहीं चाहती है कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार का हिस्सा बने।

    भाजपा ने बीजद पर लगाया ये आरोप

    दूसरी ओर, भाजपा ने बीजद पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।इससे यह स्पष्ट होने लगा है कि दोनों ही पार्टी में गठबंधन की जो अटकलें लगायी जा रही हैं, वह अंतिम रूप नहीं ले पायी हैं।

    चुनाव के लिए दोनों पार्टियां तैयार

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने करीब 100 विधानसभा सीटों और 16 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं।

    पार्टी मयूरभंज, जाजपुर, भद्रक और केंद्रापड़ा लोकसभा सीटों के लिए राजनीतिक समीकरणों पर विचार कर रही है। भाजपा विधायक सूर्यवंशी सूरज ने कहा है कि चुनाव समिति और कोर कमेटी की नियमित बैठकें हो रही हैं।विस्तृत विचार-विमर्श चल रहा है।भाजपा तैयार है और चुनाव के लिए खुद को तैयार कर रही है।

    खबरें और भी

    बीजद के खिलाफ भाजपा ने आवाज किया बुलंद

    यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों की चुप्पी के बाद भाजपा ने बीजद के खिलाफ एक बार फिर विरोध का रूख अख्तियार कर लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने भुवनेश्वर और कटक में कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाए हैं।

    उसने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की ओर इशारा करते हुए इन पोस्टरों को तत्काल हटाने की मांग की है।ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही सब कुछ बता चुके हैं। इसके बारे में कोई भ्रम नहीं है। यदि कोई निर्णय लिया जाता है तो आपको सूचित किया जाएगा।जल्द ही उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी।

    दूसरी तरफ बीजद नवीन निवास में लोकसभा सीटों के लिए पार्टी की चुनावी तैयारियों की हर दिन समीक्षा कर रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने गुरुवार को चार लोकसभा सीटों पर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के बाद बीजद विधायक लतिका प्रधान ने कहा कि हमने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जिसकी समीक्षा भी की गई और गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें: खनन कंपनियों से मिले चंदे से अमीर हुई BJD: केवल एसेल माइनिंग ने खरीदा सबसे ज्यादा 175 करोड़ का चुनावी बांड

    यह भी पढ़ें: भाभी के साथ एकतरफा प्‍यार, फोन पर देवर भेजता था अश्‍लील मैसेज; भाई के टोकने पर दे दी यह खौफनाक सजा