Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: 'भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए उतारे उम्मीदवार', VK पांडियन ने BJP को दी खुली चुनौती; ये मिला जवाब

    Updated: Tue, 07 May 2024 06:05 PM (IST)

    फाइव टी तथा नवीन ओडिशा अध्यक्ष कार्तिक पांडियन ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर आपमें हिम्मत है तो भाजपा ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के अपने उ ...और पढ़ें

    VK पांडियन ने BJP को दी खुली चुनौती (File Photo)
    VK पांडियन ने BJP को दी खुली चुनौती (File Photo)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। VK Pandian Challanged To BJP: खलिकोट में फाइव टी तथा नवीन ओडिशा अध्यक्ष कार्तिक पांडियन ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। पांडियन ने कहा है कि अगर आपमें हिम्मत है तो भाजपा ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दे।

    भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने का दिन-ब-दिन सपना देख रही है। हालांकि, पार्टी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन नहीं कर पाई है। भाजपा में एक ऐसा आदमी है, जो हमेशा मुख्यमंत्री बनना चाहता है, लेकिन पार्टी का उन पर कोई भरोसा या विश्वास नहीं है।

    यही वजह है कि भाजपा उनके नाम को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित नहीं कर रही है। भाजपा अगर मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देती है तो वह विधानसभा की 10 फीसदी सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

    भाजपा नेता ने दिया जवाब

    भाजपा नेता ने कहा कि वह घोषणा करेंगे कि चार जून को मतगणना के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा। ओडिशा का मुख्यमंत्री ओडिशा के लोग चुनेंगे या दिल्ली में बैठे आलाकमान? पांडियन ने कहा कि अगर भाजपा ओडिशा में सत्ता में आती है तो वह राज्य को 20-25 साल पीछे ले जाएगी। 25 साल पहले ओडिशा में कांग्रेस सत्ता में थी।

    खबरें और भी

    कांग्रेस नेता दिल्ली में अपने आलाकमान से पूछ रहे थे कि वे राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए क्या करेंगे,चाहे वह सुपर साइक्लोन हो या सूखा। भाजपा के मुख्यमंत्री हर तरह की हर चीज में आलाकमान पर निर्भर रहेंगे। वह ओडिशा के लोगों के साथ नहीं बल्कि आलाकमान के साथ रहेंगे।

    'नवीन पटनायक का रिमोट ओडिशा के लोगों के पास'

    हालांकि, नवीन पटनायक ओडिशा के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी और सत्ता के लिए बैठेगी। उनका रिमोट कंट्रोल दिल्ली में आलाकमान के पास रहेगा। नवीन पटनायक का रिमोट हमेशा ओडिशा के लोगों के पास है।

    इसलिए ओडिशा के लोग चुनेंगे कि उन्हें किस तरह के मुख्यमंत्री की जरूरत है।खलिकोट की रानी, स्वर्गीय वी.सुज्ञानी देव ने हमेशा अपने क्षेत्र के लिए काम किया।वह हमेशा 50 से 60 हजार वोट के अंतर से जीतती थी।उन्होंने कोट के लोगों से मुख्यमंत्री के दो उम्मीदवारों को 60 हजार के अंतर से जीतने के लिए उन्होंने लोगों से अनुरोध किया।

    ये भी पढ़ें-

    PM Modi Odisha Visit: 10 मई को फिर से ओडिशा आ रहे पीएम मोदी, यहां करेंगे रोड शो और देंगे भाषण; सियासी हलचल होगी तेज

    Odisha Politics: 'विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा...', CM पटनायक ने केंद्र सरकार पर बोला जमकर हमला