Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिनों में होगी खूब बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 10:36 AM (IST)

    Odisha Weather Update ओडिशा के कुछ जिलों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कम दबाव के क्षेत्र को देखत ...और पढ़ें

    ओडिशा के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी येलो अलर्ट।
    ओडिशा के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी येलो अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather Update: उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय समुद्र पर केंद्रित है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने कम दबाव के क्षेत्र को देखते हुए 15 जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगढ़, कालाहांडी, नुआपड़ा, बलांगीर, बरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौद्ध, सुंदरगढ़, झारसुगुडा, देवगढ़, केंदुझर और मयूरभंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    कुछ ऐसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 सितंबर को 13 जिलों और 8 सितंबर को सात जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 9 सितंबर के बाद अगर प्रदेश में मौसम बदलता है, तो भी अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

    हालांकि, 11 से 13 तारीख के बीच बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इस बीच, मानसून सीजन के लिए 1 जून से राज्य में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

    खबरें और भी