Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Forecast Odisha: भीषण गर्मी के बाद राहत! 17 अगस्त तक पूरे राज्य में होगी बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 08:08 AM (GMT+05:30)

    ओडिशा के लगभग सभी इलाकों में 17 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पुरी और सुंदरगढ़ समेत विभिन्न जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जार ...और पढ़ें

    बादल छाए रहने की सांकेतिक तस्वीर। फोटो- जागरण
    बादल छाए रहने की सांकेतिक तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. 15 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना
    2. 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा दिन का अधिकतम तापमान

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: पश्चिम बंगाल और सिक्किम से कल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ी एक ट्रफ रेखा चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गई और आज पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बनी हुई है।

    इसके प्रभाव से राज्य में बादल छाए रहने के साथ ही वर्षा भी हो रही है। खासकर तटीय और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई है।

    इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

    बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, केंदुझर, मयूरभंज, पुरी, गजपति, गंजाम, खुर्दा, ढेंकानाल, सुंदरगढ़ और अनुगुल जिलों में बारिश हुई है।

    राज्य में 17 अगस्त तक ऐसी बारिश जारी रहेगी। सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, मालकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और कंधमाल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसलिए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रदेश में मॉनसून फिलहाल कमजोर

    इसी तरह 15 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, ये बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को राज्य में नहीं खींच पाएगी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मानसून कमजोर है। राजधानी भुवनेश्वर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    बारिश की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।