Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा के 50 हजार गांवों में सभा करेगी BJP, Women Reservation Bill पारित होने की देगी जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 06:45 AM (IST)

    भाजपा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के 50 हजार गांवों में छोटी ...और पढ़ें

    ओडिशा के 50 हजार गांवों में सभा करेगी भाजपा (फाइल फोटो)
    ओडिशा के 50 हजार गांवों में सभा करेगी भाजपा (फाइल फोटो)

    भुवनेश्वर,जागरण संवाददाता। भाजपा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के मुद्दे को गांव-गांव तक ले जाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के 50 हजार गांवों में छोटी-छोटी सभाएं आयोजित करने का आह्वान किया है ताकि अभियान मोड में इसका प्रचार किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने पर चर्चा के लिए यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। 

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा में 81 महिलाएं हैं, अगर कानून लागू होता है, तो यह संख्या बढ़कर 182 हो जाएगी। उसी तरह से ओडिशा में 18 महिला विधायक हैं, विधेयक के लागू होने पर यह संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। भारत में 70 करोड़ महिलाएं हैं, जो कि दो अमेरिका की जनसंख्या के बराबर है।

    ढाई यूरोप के समान हैं। प्रधान ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया जाएगा, माताएं दिल्ली जाएंगी। विवेकपूर्ण निर्णय महिलाओं और माताओं द्वारा किए जाते हैं। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मोदी सरकार की ओर से महिलाओं को यह बड़ा तोहफा है। प्रधान ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।