Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में बीजद-भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:30 PM (IST)

    ओडिशा में बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। कटक के आठगढ़ में पंचायत समिति बैठक के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्ता का परिवर्तन हो चुका है, परन्तु सत्ता जाने के एक वर्ष बाद भी बीजद के नेता एवं कार्यकर्ता इसे आसानी से हजम नहीं कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बीजद एवं भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।

    एक दुसरे पर हाथापाई किए, जूते-चप्पल से हमला किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 163 धारा लगानी पड़ी, शताधिक लोगों को हिरासत में लेना पड़ा है।

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कटक आठगड़ प्रखंड बीजद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष का मैदान बन गया। मौका था आठगड़ पंचायत समिति बैठक होनी थी। इसके लिए पंचायत समिति कार्यालय के सामने बीजद एवं भाजपा के कार्यकर्ता जमा हुए थे और किसी बात को लेकर ये कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।

    दोनों तरफ से अंडे एवं पत्थर चलने लगा। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया, मगर उत्तेजना कम नहीं हुई। ऐसे में प्रशासन को घटना स्थल पर 163 धारा लगानी पड़ी। इसके बावजूद परिस्थिति बेकाबू होने और दोनों पक्ष में तनाव बढ़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    अतिरिक्त आरक्षी अधीक्षक प्रदीप कुमार साहू ने जानकारी दी है कि इस दौरान दोनों तरफ से चल रहे ढेला-पत्थर से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महांति, सब इंस्पेक्टर विश्वजीत जेना के साथ चार पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शताधिक बीजद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

    खबरें और भी