Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rath Yatra Special Train: रथ यात्रा पर पुरी जा रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी, चलाई जाएंगी रिकॉर्ड 365 स्पेशल ट्रेन

    By Jagran News NetworkEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Sun, 22 Jun 2025 08:23 PM (IST)

    पूरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 2025 के लिए, पूर्वतट रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्था की है। इस दौरान रिकॉर्ड 365 विशेष ट्रेने ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा उत्सव के मद्देनजर, पूर्वतट रेलवे की ओर से ओडिशा और पड़ोसी राज्यों के तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

    अन्य नियमित ट्रेनों के अलावा, रथ यात्रा 2025 अवधि के दौरान रिकॉर्ड संख्या में 365 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये विशेष ट्रेन सेवाएं राज्य के विभिन्न भागों से चलाने की योजना बनाई गई हैं और रथ उत्सव के प्रमुख दिनों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    संबलपुर रेल मंडल के क्षेत्राधिकार के यात्रियों की सुविधा के लिए संबलपुर, जूनागढ़ रोड़ और बऊद से पुरी की ओर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

    यह व्यापक रेल संपर्क न केवल त्योहार के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को पूरा करेगा, बल्कि दूरदराज और आंतरिक जिलों में लोगों के लिए यात्रा को भी काफी आसान बनाएगा।

    पूर्वतट रेलवे ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक उत्सव के दौरान सभी भक्तों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और कुशल यात्रा सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

    इच्छुक यात्री आधिकारिक रेलवे पोर्टल के माध्यम से समय-सारिणी और उपलब्धता की जांच करें तथा त्यौहार की तारीखों के करीब आने पर सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें, ऐसा संबलपुर रेल मंडल की ओर से बताया गया है।