Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: सभी जिले में वर्चुअल कोर्ट की स्थापना करने में ओडिशा देश का पहला राज्य बना, अदालती प्रक्रिया बनेगी आसान

    By Sheshnath RaiEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    पहले और दूसरे पड़ाव में 20 जिले में हाई कोर्ट की ओर से वर्चुअल कोर्ट की स्थापना की गई थी । वहां पर अच्छा नतीजा मिलने के बाद तीसरे पर में बरगड बौद्ध दे ...और पढ़ें

    हाई कोर्ट की ओर से 10 जिले में नए वर्चुअल कोर्ट का हुआ उद्घाटन (प्रतीकात्मक फोटो)
    हाई कोर्ट की ओर से 10 जिले में नए वर्चुअल कोर्ट का हुआ उद्घाटन (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. 10 जिले में नए वर्चुअल कोर्ट का हुआ उद्घाटन
    2. मामला दायर करना और सुनवाई प्रक्रिया में हिस्सा लेने में काफी सुविधा होगी

    संवाद सहयोगी, कटक। राज्य के हर एक जिले में हाईकोर्ट का वर्चुअल कोर्ट स्थापना करने की क्षेत्र में ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य के और 10 जिले में हाई कोर्ट की ओर से स्थापित की जाने वाली नई वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन गुरुवार को हुआ।

    वर्चुअल व्यवस्था में आयोजित कार्यक्रम में हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश डॉक्टर जस्टिस विद्युत रंजन षड़ंगी हिस्सा लेते हुए इन वर्चुअल कोर्ट का उद्घाटन किया है । इस मौके पर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि, वर्चुअल कोर्ट के द्वारा जिला अदालत के वकीलों को हाईकोर्ट में मामला दायर करना और सुनवाई प्रक्रिया में हिस्सा लेने में काफी सुविधा होगी।

    इस मौके पर हाई कोर्ट आईटी और एआई कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस रामकृष्ण महापात्र कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रदान किया । कमेटी के सदस्य डॉक्टर जस्टिस संजीव कुमार पाणिग्राही अंत में धन्यवाद दिए । इस मौके पर हाई कोर्ट के तमाम न्यायाधीश, एडवोकेट जनरल अशोक कुमार परिजा, 10 जिले के न्यायिक अधिकारी, सरकारी अधिकारी,वकील प्रमुख ने हिस्सा लिया।

    यह भी पढ़ेंः 'मैं पीएम के बयान की सराहना करता हूं' फलस्तीन पर मोदी की तारीफ कर शरद पवार ने बीजेपी नेताओं को सुनाया

    विदित है कि, पहले और दूसरे पड़ाव में 20 जिले में हाई कोर्ट की ओर से वर्चुअल कोर्ट की स्थापना की गई थी । वहां पर अच्छा नतीजा मिलने के बाद तीसरे पर में बरगड, बौद्ध, देवगड, गजपति, झारसुगुड़ा,नवरंगपुर,नुआ पड़ा, रायगड़ा, मालकानगिरी एवं सोनपुर में वर्चुअल कोर्ट की स्थापना की गई है।

    खबरें और भी

    इस वर्चुअल कोर्ट के द्वारा दुर्गम जिले के वकील आसानी से हाई कोर्ट तक पहुंच पाएंगे ।इस व्यवस्था के द्वारा हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के समय इतना दूर रहने के बावजूद वकील वर्चुअल व्यवस्था में हिस्सा ले पा रहे हैं ।