Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha news: विजिलेंस के जाल में फंसे ओएसएपी बटालियन के कमांडेंट, एक साथ पड़ा पांच जगहों पर छापा

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 02:39 PM (GMT+05:30)

    Odisha Vigilance कटक के ओएसएपी बटालियन के कमांडेंट सुनील कुमार बेहेरा को शनिवार की रात को विजिलेंस ने पकड़ा है। विजिलेंस के कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी ...और पढ़ें

    विजिलेंस के जाल में फंसे ओएसएपी बटालियन के कमांडेंट। फोटो जागरण
    विजिलेंस के जाल में फंसे ओएसएपी बटालियन के कमांडेंट। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, कटक। Odisha Vigilance: ढेंकानाल ओएसएपी बटालियन (OSAP battalion) के कमांडेंट सुनील कुमार बेहेरा को शनिवार की रात को विजिलेंस ने दबोच लिया। विजिलेंस की जाल में फंसाने वाले ढेंकानाल ओएसएपी बटालियन  (OSAP Battalion) के कमांडेंट दफ्तर की गाड़ी में अपने घर कटक को लौट रहे थे।

    ऐसे में विशेष सूत्रों से खबर पाकर विजिलेंस की एक स्वतंत्र टीम सीडीए सेक्टर 11 नंबर मधुसूदन सेतु के पास उन्हें रोका गया।

    पूछताछ में विजिलेंस टीम को नहीं मिला संतोषजनक जवाब

    विजिलेंस (Odisha Vigilance) के कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोक कर जांच पड़ताल किया। उनके गाड़ी के अंदर से नकद 1 लाख 31 हज़ार 535 रूपये विजिलेंस (Odisha Vigilance) को मिला। जिसे विजिलेंस ने बरामद किया। उस रुपये के बारे में जब सुनील कुमार बेहेरा से विजिलेंस की टीम ने सवाल पूछा तो वह रुपये वह कहां से लाए थे। उसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे।

    बाद में विजिलेंस की एक स्वतंत्र टीम ने कटक सीडीए में मौजूद उनके आवास पर छापेमारी किया। जहां से 8 लाख 70 हजार रूपये नकद रकम बरामद किया।

    पांच जगहों पर एक साथ हुई छापेमारी

    इस प्रकार से कुल 10 लाख 1 हज़ार 535 रूपये विजिलेंस ने उनके पास से बरामद किया। फिर विजिलेंस (Odisha Vigilance) की तरफ से तुरंत टीम में इजाफा किया गया एवं कुल पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई।

    वहां पर विजिलेंस  (OSAP battalion) की ओर से अधिक छानबीन की जा रही है। हालंकि विजिलेंस को जांच के दौरान और क्या-क्या मिला है, उसके बारे में समाचार लिखे जाने तक मीडिया को जानकारी नहीं दी गई थी।

    यह भी पढ़ें - Odisha News: करंजिया इलाके में 47 हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव , 100 से अधिक गांवों में दहशत का माहौल

    यह भी पढ़ें - Odisha: Cyber Crime के खिलाफ CM नवीन पटनायक ने किया अभियान का शुभारंभ, लोगों को जागरूक करेगा साइबर सुरक्षा रथ

    खबरें और भी