Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी प्रमिला मलिक, नामांकन किया दाखिल, शुक्रवार को होगा चुनाव

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 04:45 PM (IST)

    ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधायिका प्रमिला मलिक के नाम की घोषणा की है। उन्‍हें बीजद की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष क ...और पढ़ें

    नवीन पटनायक ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रमिला मलिक के नाम की घोषणा की।
    नवीन पटनायक ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रमिला मलिक के नाम की घोषणा की।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। देश की लोकसभा एवं राज्यसभा में जहां नारी शक्ति वंदन विधेयक के जरिए महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट का संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं नारी शक्ति को सदैव प्राथमिकता देने वाली नवीन पटनायक ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एक महिला विधायक का नाम घोषित कर उदाहरण पेश किया है।

    शुक्रवार को होगा विधानसभा अध्‍यक्ष का चुनाव

    इसी के साथ ओडिशा विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष पद पर एक महिला के आसीन होने का रास्ता साफ हो गया है।

    जानकारी के मुताबिक, बीजद सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधायिका प्रमिला मलिक को बीजद की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित किया है।

    इसी के तहत प्रमिला मलिक ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को होगा।

    प्रमिला मलिक ने जताया सीएम पटनायक का आभार

    ओडिशा विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या को देखें तो प्रमिला मलिक का विधानसभा अध्यक्ष बनना पूरी तरह से निश्चित है। यह खबर जानने के बाद प्रमिला मलिक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।

    यहां उल्लेखनीय है कि प्रमिला मलिक बिंझारपुर विधानसभा सीट से 1990, 2000, 2004, 2009, 2014 एवं 2019 में निर्वाचित हुई है।

    यह भी पढ़ें: बीजद ने अपने दो विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला, खुद मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने किया इसका ऐलान, जानें मामला

    आज दाखिल किया नामांकन

    1990 में वह पहली बार जनता दल से विधायिका बनी थीं। वर्ष 2000 से वह लगातार बीजद से विधायिका के तौर पर जीतती आ रही हैं। विभिन्न समय में वह महिला एवं शिशु कल्याण विभाग का मंत्री रह चुकी हैं।

    2019 से 2022 तक वह सरकारी मुख्य सचेतक के तौर पर दायित्व निभा रही थी। 2022 में उन्हें राजस्व एवं आपदा संचालन मंत्री का दायित्व मुख्यमंत्री ने दिया था। अब आज उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया है।

    शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। संख्या के हिसाब से प्रमिला मलिक का विधानसभा अध्यक्ष बनना निश्चित है और इसी के साथ वह ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बन जाएंगी।

    गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर विक्रम केशरी आरूख को मंत्री बनाए जाने के बाद अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली पड़ा था।

    यह भी पढ़ें: Odisha Politics: प्रमिला मलिक ने दिया राज्‍य मंत्री पद से इस्‍तीफा, सुदाम मरांडी को दी गई विभाग की जिम्‍मेदारी

    खबरें और भी