Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nab Das Case: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हत्याकांड मामले को विधानसभा में उठाने की मांग, BJP ने पूछे ये गंभीर सवाल

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 06:03 PM (IST)

    ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और झारसुगुड़ा से विधायक रहे नब किशोर दास हत्याकांड मामले को लेकर भाजपा ने सत्ता पक्ष से गंभीर सवाल पूछे हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

    BJP ने की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हत्याकांड मामले को विधानसभा में उठाने की मांग
    BJP ने की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हत्याकांड मामले को विधानसभा में उठाने की मांग

    HighLights

    1. BJP ने की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हत्याकांड मामले को विधानसभा में उठाने की मांग
    2. अस्पताल में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति का मामला भी उठाया

    Nab Das Murder Case: संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा विधायक (Jharsuguda MLA) दीपाली दास को भाजपा की ओर से घेरने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा की ओर से नब दास हत्याकांड सहित विभिन्न मामलों को लेकर विधायक से सवाल किया गया है।

    जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा के राज्य सचिव टंकधर त्रिपाठी ने विधायक दास से सीधे प्रश्न करते हुए पूछा है कि ओडिशा विधान सभा के मौसमी अधिवेशन के दौरान क्या वे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तथा झारसुगुड़ा के विधायक रहे स्वर्गीय नब किशोर दास की हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए प्रश्न करेगी।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा: हैवानियत की हद पार! तीसरी कक्षा की छात्रा से स्कूल में दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस में लगाई आग

    क्या दास की हत्या (Nab Das Murder Case) के पीछे छिपे रहस्य को बाहर लाने के लिए सीबीआई जांच(CBI) की मांग विधानसभा में करेगी। इसके अलावा त्रिपाठी ने विधायक से मंगल बाजार में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, झारसुगुड़ा(Jharsuguda MLA) में सरकारी महाविद्यालय, जिला मुख्य अस्पताल में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति व स्थानीय युवक और युवतियों के नियुक्ति मामले को विधानसभा में उठाएगी जैसे गंभीर सवाल पूछे हैं।

    प्रेस कांफ्रेंस में त्रिपाठी के अलावा, भाजपा जिला सचिव विमलेन्दु भोल, प्रेमसेन राय, ललित मगर, बालेश्वर राव आदी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: BJP नेता बैजयंत पांडा को मिली जान से मारने की धमकी, कॉल करने वाला बोला- तेरा भी वही हाल होगा...

    खबरें और भी