यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Politics: BJP-BJD गठबंधन पर बयानबाजी की शुरूआत, बीजेपी का राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल एवं प्रतिपक्ष पार्टी और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही संभावनाओं का अभी अंत होने के बदल सस्पेंस बढ़ते जा रहा है। गठब ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Politics: ओडिशा प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल एवं प्रतिपक्ष पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चल रही संभावनाओं का अभी अंत होने के बदल सस्पेंस बढ़ते जा रहा है।गठबंधन को लेकर कोई निष्कर्ष निकलने की जगह दोनों ही तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
इसी क्रम में एक दिन पहले दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा था कि भाजपा अकेले 147 विधानसभा एवं 21 लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं शनिवार को ओडिशा दौरे पर आए प्रदेश भाजपा प्रभारी चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा है कि हम ओडिशा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा में 16 तथा विधानसभा में 80 सीट पर जीत दर्ज करेंगे।अभी चुनावी रणनीति के लिए ही यहां आए हैं।
बीजद के वरिष्ठ विधायक ने ये कहा
वहीं सत्ताधारी बीजद की तरफ से वरिष्ठ विधायक नृसिंह चरण साहू ने आज कहा है कि गठबंधन को लेकर निर्णय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लेंगे। गठबंधन होगा या नहीं बीजू जनता दल विधानसभा में 110 से अधिक सीट जीतेगी।उन्होंने कहा कि ओडिशा के हित लिए बीजू जनता दल गठबंधन के लिए राजी हुई है।
केन्द्र के साथ अच्छा संपर्क रहने से कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। गठबंधन होने पर कुछ लोगों का टिकट कटेगा, मगर हमारी पार्टी में विद्रोह नहीं होगा।
भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ये बोले
वहीं शनिवार को भद्रक दौरे पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पुन: कहा है कि राज्य में गठबंधन को लेकर कौन प्रचार कर रहा है, हमें नहीं पता है। इस चर्चा की जिसने शुरूआत की है, वही इसका उत्तर दे सकता है। अगले चुनाव में भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है।
खबरें और भी
वहीं प्रदीप पाणीग्राही ने कहा है कि गठबंधन नहीं होने की बात हमारे राज्य अध्यक्ष ने पहले ही कह दी है। 112 सीट जीतने वाली बीजद किन्तु गठबंधन नहीं होगा, सीधे तौर पर नहीं कह रही है।बीजद में दम है तो वह अकेले चुनाव लड़ने की बात उसे कहनी चाहिए। गठबंधन को लेकर केवल हवा उड़ाई जा रही है।
क्या बीजद राज्य के हित में लेगी फैसला?
यहां उल्लेखनीय है कि 6 मार्च को पूर्व केन्द्र मंत्री तथा सुन्दरगड़ लोकसभा से सांसद जुएल ओरांव ने कहा था कि बीजद-भाजपा में गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हुई है। शीर्ष नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय लेगा।बीजद की तरफ से भी कहा गया था कि दोनों ही पार्टी में आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। राज्य के हित में जो भी जरूरी होगा, बीजद सुप्रीमो इस पर निर्णय लेंगे।
इसके बाद फाइव टी अध्यक्ष वी.के.पांडियन एवं बीजद के संगठन महामंत्री प्रणव प्रकास दास दिल्ली गए थे। हालांकि दिल्ली से लौटने के बाद से बीजद की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। आज बीजद के वरिष्ठ नृसिंह चरण साहू ने मीडिया के सवाल के जवाब अपनी प्रतिक्रिया दी है।