विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: 'ओडिशा में बड़ी मात्रा में बेनामी धन मिलना काफी आश्चर्यजनक', धर्मेंद्र प्रधान बोले- जनता से लूटे गए एक-एक पैसे की होगी वसूली

By Sheshnath RaiEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 10 Dec 2023 05:00 AM (IST)

देश में इन दिनों काले को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। कांग्रेस सांसद के आवास से करोड़ों ...और पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान बोले- जनता से लूटे गए एक-एक पैसे की होगी वसूली
धर्मेंद्र प्रधान बोले- जनता से लूटे गए एक-एक पैसे की होगी वसूली

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले कुछ दिनों से राज्य में आयकर विभाग द्वारा करोड़ों रुपये जब्त किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ समय से ओडिशा में मीडिया में सैकड़ों करोड़ रुपये जब्त होने की खबर ने मुझे हैरान कर दिया है।

इस बेनामी धन का मुख्य स्रोत कहां है

चिंता की बात यह है कि केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से ओडिशा जैसे राज्यों से एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में बेनामी धन जब्त किया जाना आश्चर्यजनक लग रहा है। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के कुछ लोगों के इस धन से संबंध हैं। इस बेनामी धन का मुख्य स्रोत कहां है? घटना की सच्चाई क्या है?

जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है

प्रधान ने सवाल करते हुए कहा कि क्या ओडिशा के मुट्ठी भर लोगों का जब्त किए जा रहे काले धन से कोई लेना-देना है? ईमानदारी की धुन पीट रहे कुछ लोग इस मामले पर चुप क्यों हैं? नैतिकता की बात करने वाले कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं की चुप्पी ने आम जनता के मन में संदेह पैदा कर दिया है। अब ओडिशा समेत देश की जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है।

आगे बोले कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। मोदी की गारंटी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक कर जनता से लूटा गया पैसा वसूला जाएगा और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।