Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जय महा भारत पार्टी का एलान: ओडिशा की सभी 21 लोकसभा एवं 147 विधानसभा सीट पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 01:47 PM (IST)

    Odisha Election आगामी लोकसभा चुनाव में जय महा भारत पार्टी ओडिशा की सभी 21 लोकसभा एवं 147 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसी के साथ पार्टी न ...और पढ़ें

    जय महा भारत पार्टी की तरफ से जारी किया गया घोषणा पत्र।
    जय महा भारत पार्टी की तरफ से जारी किया गया घोषणा पत्र।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। जय महा भारत पार्टी ओडिशा की सभी 21 लोकसभा एवं 147 विधानसभा सीट के साथ देश की सभी 543 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ भुवनेश्वर में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी के संस्थापक अनंथ विष्णु (प्रभु) ने आज यहां पार्टी के घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम ओडिशा की सभी लोकसभा एवं विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

    चुनावी एजेंडे में ये बातें हैं शामिल

    उन्होंने कहा कि जय महा भारत पार्टी के 2024 चुनाव के प्रमुख एजेंडे में पूरे भारत में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना और भुलक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को 100 वर्ग गज का (खुला प्लॉट) प्रदान करना है।

    धनलक्ष्मी योजना के माध्यम से प्रत्येक महिला को केवल 0.25 पैसे ब्याज पर एक लाख रुपये तक की त्वरित ऋण सुविधा प्रदान करेंगे। देश में महिलाओं को संवैधानिक चुनाव में (50 प्रतिशत) आरक्षण देगें।

    जनता को यह भी मिलेगा लाभ

    गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिलाओं को सभी क्षेत्रों में सशक्त बनाते हुए हम एलपीजी गैस सिलेंडर पर प्रतिबंध लगाकर हर घर को न्यूनतम कीमत पर 32,000 रुपए का सोलर स्टोव सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराएंगे और गोबर गैस सिलेंडर केवल एक रुपए में देंगे ताकि सस्ती रसोई आपूर्ति प्रदान करके रसोई के वित्तीय बोझ और महिलाओं की कठिनाइयों को कम किया जा सके।

    हम देश भर में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी गैस की कीमतों और इसके उपयोग को नियंत्रित करेंगे और लोगों पर वित्तीय बोझ को कम करने और प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए धीरे धीरे सौर ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा और अन्य पारंपरिक ऊर्जा वाहनों का विकास करेंगे। त्वरित विकास सभी क्षेत्रों में भारत को हम दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Odisha News: वरिष्ठ बीजेडी नेता प्रसन्ना आचार्य का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से हुए घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

    यह भी पढ़ें: झारखंड के बाद अब ओडिशा की बारी, नितिन गडकरी ने संबलपुर के लिए किया बड़ा एलान; इस चीज के लिए दे दी मंजूरी