Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Accident: छत नहीं तो फुटपाथ को बनाया आशियाना, पल भर में उजड़ गई जिंदगी; ऐसे हुई मजदूर की दर्दनाक मौत

    By Sheshnath RaiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 03:39 PM (IST)

    ओडिश की राजधानी भुवनेश्वर से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर को कार ने रौंद दिया। इससे मजदूर की मौके पर ही जान चली गई। वहीं ह ...और पढ़ें

    छत नहीं तो फुटपाथ को बनाया आशियाना, पल भर में उजड़ गई जिंदगी
    छत नहीं तो फुटपाथ को बनाया आशियाना, पल भर में उजड़ गई जिंदगी

    HighLights

    1. भुवनेश्वर स्थित राजमहल चौक की घटना
    2. पुलिस ने मृतक मजदूर की तस्वीर सार्वजनिक की
    3. मृतक मजदूर की अब तक नहीं हो पाई पहचान

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हिट एंड रन एक मामला सामने आया है। फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूरों को रौंदते हुए कार चालक फरार हो गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, कई अन्य हादसे का शिकार होने से बच गए। मृतक मजदूर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस ने मृतक मजदूर के फोटो को सार्वजनिक किया है।

    फुटपाथ पर सो रहा था मजदूर

    जानकारी के मुताबिक, घटना राजधानी भुवनेश्वर स्थित राजमहल चौक पर हुई है। सिर छिपाने के लिए घर ना होने के कारण दिन भर काम करने के बाद मजदूर थक-हारकर राजमहल चौराहे पर फुटपाथ पर सो गया था।

    वहीं, अचानक एक कार आई और उसे रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया।

    दूसरी ओर, मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। फुटपाथ पर कार के पहियों के निशान मिले हैं। अब तक यह पता नहीं चल पाया कि मजदूर पर कार किसने चढ़ाई। कमिश्नरेट पुलिस ने इस संबंध में तलाशी अभियान शुरू कर दी है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    मजदूर कौन है, कहां का रहने वाला है, यह भी पता नहीं चला है। ऐसे में उस मजदूर के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतक मजदूर की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: नाबालिग की हत्या में एक गया जेल, अन्य एक सुधारगृह, चोरी के मोबाइल के बंटवारे को लेकर हुई थी लड़ाई

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर हुई। मृतक मजदूर फुटपाथ पर सो रहा था। अचानक एक कार आई और उसे रौंदते हुए निकल गई। अन्य मजदूर उसके बगल में सो रहे थे। वे इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Odisha: क्‍या ओडिशा में चक्रवाती तूफान देने जा रहा है दस्‍तक? खतरे को भांपते हुए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट