यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका, CM माझी ने राज्य योजना बोर्ड को कर दिया भंग; बोले-24 साल से इसमें...
Odisha News 24 साल बाद बीजद की सरकार गिरने के बाद अब भाजपा नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुरानी योजनाओं पर कैंची चलानी शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री माझी ने ओडिशा राज्य योजना बोर्ड को भंग करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
- राज्य सरकार ने कहा कि प्रदेश में 24 साल तक बीजद रही, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा
- इधर कटक के जिलाधीश अरिंदम डाकुआ को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनाया गया
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News: मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राज्य योजना बोर्ड को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसका मतलब है कि राज्य योजना बोर्ड को भंग कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद यह एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 24 साल तक नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की बीजद सरकार सत्ता में रही।
इसलिए बीजद समर्थकों को योजना बोर्ड में अलग-अलग पदों पर जगह मिली। इन सबको देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस योजना बोर्ड को भंग कर दिया है।
अरिंदम डाकुआ बने सीएम माझी के निजी सचिव
कटक के जिलाधीश अरिंदम डाकुआ का तबादला हो गया है। उन्हे मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देश के चलते पिछले अप्रैल महीने में कटक जिलाधीश के तौर पर अरिंदम डाकुआ को नियुक्त किया गया था।
उस समय उन्हे कटक के जिलाधीश रहने वाले विनीत भारद्वाज की जगह पर नियुक्त किया गया था। चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के बाद वर्तमान उन्हे मुख्यमंत्री के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।