Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Result 2024: ओडिशा में यह झटका बर्दाश्त नहीं कर पाएगी BJP, कांग्रेस और बीजद को भी लगा जोरदार झटका

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 01:51 PM (IST)

    Odisha Result 2024 ओडिशा की सियासत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि तीनों नों प्रमुख राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष की एक साथ हार हो गई। बीजेपी के ...और पढ़ें

    पीएम मोदी और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
    पीएम मोदी और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. ओडिशा की तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को एक ऐसा झटका लगा जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी
    2. वहीं, भाजपा ने ढाई दशक से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Lok Sabha Result 2024: ओडिशा में इस चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। वहीं, भाजपा ने ढाई दशक से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल कर दिया है। मनमोहन सामल, के नेतृत्व में भाजपा चुनावी बाधा पार करने में सफल रही है।भाजपा ने इस बार राज्य में 24 साल की बीजद सरकार को पीछे छोड़ते हुए अकेले बहुमत हासिल किया है। हालांकि, खुद प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल चुनाव हार गए हैं।

    भाजपा, कांग्रेस और बीजेडी तीनों को झटका लगा

    मनमोहन सामल ही नहीं, बीजद और कांग्रेस अध्यक्ष की भी तकरीबन यही स्थिति रही है।तीनों दलों के अध्यक्ष इस चुनाव में जनमत को अपने पक्ष में नहीं कर पाए। इस चुनाव में लड़ रहे तीनों दलों के मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है।

    बीजद अध्यक्ष को भी झटका

    बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दो सीटों- हिंजली और कांटाबांजी से चुनाव लड़े थे। हालांकि, कांटाबांजी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यह पहली बार है जब नवीन पटनायक ने खुद हार का स्वाद चखा है।भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग ने उन्हें 16,321 मतों के अंतर से हराया।

    उसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल चांदबाली सीट से चुनाव लड़े थे और बीजद के ब्योमकेश राय से वह 1,922 मतों के अंतर से हार गए।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को झटका

    वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक नुआपाड़ा सीट से बीजद के राजेंद्र ढोलकिया से 46,321 मतों से चुनाव हार गए हैं।यह पहला मौका है जब तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को हार का सामना करना पड़ा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Saran Lok Sabha Result: सारण सीट पर रोहिणी आचार्य ने सबको चौंकाया, राजीव प्रताप रूडी की बढ़ाई टेंशन

    Pappu Yadav Result: पूर्णिया में जीते पप्पू यादव, लोगों के सामने बता दिया अपना अगला प्लान; कहा- मैं अब...