यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: झारसुगुड़ा लखनपुर में स्थापित किया जाएगा आईटीआई केन्द्र, 24.48 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ने किए मंजूर
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूचना के म ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 24 करोड़ 48 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसके लिए राशि जिला खदान कोष से खर्च किया जाएगा।
सूचना के मुताबिक झारसुगुड़ा जिला एक खदान क्षेत्र है। यहां खनिज संपत्ति की खुदाई अन्य आनुसंगिक काम के लिए कौशल मानव संसाधन की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां पर आईटीआई केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह नया आईटीआई में 9 विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंजूर की गई राशि में एकेडमिक एवं वर्कशाप बिल्डिंग निर्माण करने के साथ विभिन्न उपकरण एवं अन्य सामग्री खरीदी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस तथ्य पर विचार करते हुए झारसुगुड़ा में आईटीआई के पक्ष में निर्णय लिया कि जिला खनिज समृद्ध क्षेत्र है और खनन के विभिन्न पहलुओं में कुशल कार्यबल की आवश्यकता है।