यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैन इंडिया ऑनलाइन ठगी मामला: 3 चीनी नागरिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, 12 भारतीय समेत अब तक 22 को नोटिस
पैन इंडिया ऑनलाइन ठगी मामले में 100 करोड़ से अधिक ठगी की गई थी। इस मामले में ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने 3 चीनी नागरिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया ...और पढ़ें

HighLights
- 85 खातों के माध्यम से 100 करोड़ की ठगी
- 22 लोगों के नाम पर जारी किया गया है लुकआउट
- लुकआउट में चीन के 9, हंगरी का एक और भारत के 12 लोग हैं शामिल
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वरः पैन इंडिया ऑनलाइन पूंजी ठगी मामले में एक बार फिर लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने आर्थिक अपराध शाखा की सिफारिश पर इस बार तीन चीनी नागरिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
इसमें लीव वान, हुई झेंग और जू जूऊलू का नाम शामिल है। यह तीनों अभियुक्त ठगी के मास्टरमाइंड गुआनह्वन वांग के करीबी सहयोगी थे। मामले में ठगी के इंटरनेशनल मुखिया डेविड केज के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है.
85 खातों से 100 करोड़ का कारोबार
गौरतलब है कि यह चीनी नागरिक भारत आकर ठगी करते थे। विभिन्न बेनामी अकाउंट के माध्यम से ठगी की रकम क्रिप्टो कैरेंसी में ले रहे थे। इन्होंने 85 खातों के माध्यम से 100 करोड़ से अधिक रुपये का कारोबार किया।
इसके लिए कई भारतीय मोबाइल नंबर चीन में प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले में भारत के मुख्य आरोपी को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
2009 में ठगी का मास्टरमाइंड आया था भारत
जानकारी के अनुसार, ठगी का मास्टरमाइंड गुआनह्वन वांग विभिन्न ट्रेडिंग के माध्यम से भारत से ठगी कर रहा था। 2009 में वह बेंगलुरु आया और 1 महीने वहां पर रहा था।
इसी दौरान उसने ठगी की योजना बनाई। लोन ऐप बंद होने के बाद वांग ने ठगी के लिए 14 फर्जी कंपनियां खोली। इसके जरिए उसने ठगी करनी शुरू की।
लुक आउट नोटिस में 12 भारतीयों के नाम भी शामिल
अब तक 22 लोगों के नाम पर ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने लुक आउट जारी किया है। इन 22 लोगों में से 9 चीनी नागरिक हैं, जबकि एक हंगरी और 12 भारतीय लोगों के नाम शामिल हैं।
खबरें और भी
आर्थिक अपराध शाखा अब इनकी तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक इनमें से एक भी का सुराग हाथ नहीं लगा है। इससे पहले एसटीए ने क्रिप्टो टोकन ठगी मामले में तीन लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
राजस्थान के है ठगी के टॉप 3 सदस्य
ठगी के टॉप तीन ऑफलाइन सदस्य कृष्ण कुमार, अनिल कुमार और भूराराम हैं, जो राजस्थान के रहने वाले हैं। इससे पहले चीन के 5 ठग लियू यी, एक्सिन पिंग, सेन जेंजुआ, क्वान हंगवाई और यंग हाइरिंग के नाम पर लुक आउट जारी किया गया था।
सभी विदेशी ठग भारत छोड़कर फरार हैं, जिनकी तलाश इंटरपोल कर रही है। विदेशी कानून के चलते इनकी गिरफ्तारी आसान नहीं है। इसी के चलते ये ठग ठगी करने के बाद अपने देश चले गए हैं।
ये भी पढ़ेंः साइबर ठगी का शिकार हुए मजदूर! लोन दिलाने के नाम पर खुलवाया खाता, बाद में उड़ा लिए पैसे
बाद में हवाला और दुबई से पैसा उनके पास पहुंच गया है। अब भारतीय जांच एजेंसी मामले की जांच करने के बाद भी इन्हें नहीं पकड़ पा रही है।