विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katak News: महानदी में डूबा स्कूली छात्र, अभी तक कुछ अता-पता नहीं; तलाश में जुटा दमकल विभाग

Published: Thu, 04 Sep 2025 12:13 AM (IST)

कटक के शिखरपुर इलाके में एक स्कूली छात्र महानदी में डूब गया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल का छात्र प्रभुदत्त सेनापति ...और पढ़ें

महानदी में डूब कर स्कूल छात्र लापता
महानदी में डूब कर स्कूल छात्र लापता

HighLights

  1. कटक में छात्र महानदी में डूबा
  2. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई
  3. दमकल विभाग द्वारा खोजबीन जारी

संवाद सहयोगी, कटक। कटक शिखरपुर ऊपर साही के एक स्कूल छात्र स्थानीय कालीआ बुदा शमशान के पास मौजूद महानदी के तट पर डूब कर लापता हो गया है । गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला नवमी कक्षा का छात्र प्रभुदत्त सेनापति सुबह स्कूल जाने के लिए आया था और फिर वापस घर नहीं लौटा

शाम के 6:00 बजे तक उनकी मां ममता सेनापति ने बेटे की खोजबीन कई जगहों पर किया । लेकिन उसका कहीं पर भी कुछ भी पता नहीं चल सका। आखिरकार निराश होकर उसकी मां चाउलियागंज थाना में बेटे की गुमशुदगी को लेकर एक शिकायत दर्ज किया।

शिक़ायत के आधार पर एक मामला दर्ज करते हुए थाना अधिकारी चिंतेश्वर मुंडा के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत सेठी ने प्रभुदत्त की खोजबीन शुरू किया । लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। लेकिन प्रभु का साइकिल,स्कूल बैग और ड्रेस कालिया बुदा घाट के पास से पुलिस को मेला । नदी में नहाते समय डूब जाने का अनुमान लगाते हुए दमकल विभाग को खबर दी गई।

दमकल विभाग के कर्मचारी वहां पर पहुंचकर उसकी खोजबीन करने के बावजूद उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है । भारी बारिश के कारण नदी में इन दिनों तेज बहाव होने के कारण वह दूर कहीं जाने का अनुमान लगाया जा रहा है ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।