यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha: जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रेल मंत्री ने बताया-भक्तों के लिए कैसी होगी व्यवस्था
ओडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। रथ यात्रा के तहत रेलवे ने 315 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेल मंत्रालय लगभग 1500 ...और पढ़ें

एएनआई, पुरी। ओडिशा में 7 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन होगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रथ यात्रा के लिए विशेष जानकारी दी है। उन्होंने बताया है, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
भक्तों के आवागमन के मुद्दे को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर के लिए 315 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि हम भक्तों की यात्रा को आसान बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
भक्तों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे विभिन्न राज्यों से महा प्रभु के भक्तों की सुविधा के लिए ओडिशा के सभी हिस्सों को कवर करते हुए कम से कम 315 विशेष ट्रेनें चलेंगी। उन्होंने ये भी बताया कि रेल मंत्रालय लगभग 15,000 लोगों के ठहरने के लिए एक होल्डिंग एरिया स्थापित करने पर भी काम कर रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आएंगी ओडिशा
बता दें कि कुल 15 लाख भक्तों के लिए तैयारी की जा रही है। राज्य के लगभग 25 जिलों से भक्त आएंगे और उनके लिए सब कुछ व्यवस्थित कर लिया है। साथ ही इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी ओडिशा आ रही हैं, अश्विनी वैष्णव ने उनका हार्दिक स्वागत करने की बात कही है।
खबरें और भी
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, 22 जून को शनिवार को स्नान पूर्णिमा के अवसर पर हजारों भक्त ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में पहुंचे।
स्नान पूर्णिमा का भी हुआ था आयोजन
स्नान पूर्णिमा ओडिशा में एक त्योहार है जिसमें भगवान जगन्नाथ को उनके भाई-बहनों के साथ गर्भगृह से बाहर स्नान मंडप में लाया जाता है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी स्नान पूर्णिमा में शामिल हुए और जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।