Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: राउरकेला में 16 लाख के जाली नोटों के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 04:56 PM (IST)

    Odisha ओडिशा के राउरकेला में दिल्ली के युवक शेख अहमद को 16 लाख 11हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जुलाई चार आरोपितों क ...और पढ़ें

    राउरकेला में 16 लाख के जाली नोटों के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार। फोटो जागरण
    राउरकेला में 16 लाख के जाली नोटों के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। Odisha News: ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) में जिला पुलिस की सहायता से एसटीएफ (ST) की टीम ने सेक्टर-17 स्थित एक क्वार्टर में छापेमारी की। यहां से दिल्ली के मोलारबांध, बदरपुर इलाके के शेख अहमद को 16 लाख 11हजार रुपये के जाली नोटों (Fake Note) के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लैपटाप, एक कलर प्रिंटर व अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं। जुलाई में एसटीएफ के द्वारा जाली नोट के मामले में चार आरोपितों को पकड़ा गया था। उनसे मिले सुराग के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

    जाली नोट छापने की सामग्री भी बरामद 

    एसटीएफ की टीम शनिवार को राउरकेला पहुंची थी। यहां सेक्टर-15 थाना की पुलिस की सहायता से सेक्टर-17 के सी-231 में छापेमारी की गई। यहां से अंतरराज्ज्यीय अपराधी शेख मोहम्मद को पकड़ा गया। वह दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलारबंध का रहने वाला है व कुछ समय से यहां आकर छिपा था। यहां तलाशी के दौरान पुलिस को 16.11 लाख के जाली नोट, एक लैपटाप व एक कलर प्रिंटर समेत नोट छापने की विभिन्न सामग्रियां जब्त की गई हैं। सेक्टर-15 थाने में मामला दर्ज किया गया है व इसकी जांच की जा रही है। एसटीएफ की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जाली नोट के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    तब इनकी हुई थी गिरफ्तारी

    गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2022 में ओडिसा में एसटीएफ टीम के द्वारा चार आरोपितों को 29 लाख 41 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन आरोपितों से पूछताछ में सुराग लगा था। इसके आधार पर टीम ने छानबीन शुरू की थी। विभिन्न आपराधिक मामलों में संपिल्त आरोपित शेख अहमद के के राउरकेला में होने राउरकेला में होने की सूचना मिलने पर यहां छापेमारी की। उससे पूछताछ करने के साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारियां संग्रह की जा रही है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।