Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नशे में साथियों ने ही की थी डंपर आपरेटर की हत्या

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:03 AM (GMT+05:30)

    हेमगिर थाना क्षेत्र में डंपर आपरेटर राजेन्द्र प्रजापति की हत्या की गुत्थी पुलिस के द्वारा सुलझा ली गई है। ...और पढ़ें

    नशे में साथियों ने ही की थी डंपर आपरेटर की हत्या
    नशे में साथियों ने ही की थी डंपर आपरेटर की हत्या

    नशे में साथियों ने ही की थी डंपर आपरेटर की हत्या

    जासं, राउरकेला : हेमगिर थाना क्षेत्र में डंपर आपरेटर राजेन्द्र प्रजापति की हत्या की गुत्थी पुलिस के द्वारा सुलझा ली गई है। शराब के नशे में साथियों ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस इसकी जांच में जुटी है। झारखंड के बोकारो जिले के बुधामाटिया गांव निवासी राजेन्द्र प्रजापति अपने चार साथियों के साथ ड्यूटी पर गया था। वह ओसीपीएल अधीनस्थ बीजीआर कंपनी में डंपर आपरेटर का काम करता था। 21 अगस्त की शाम को सहकर्मियों के साथ उसने शराब पी थी। लौटने के दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया एवं उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। तीन सहकर्मी कैंप में लौट आये थे पर राजेन्द्र नहीं लौटा था। शव मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी। कंपनी के सिक्यूरिटी आफिसर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

    रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव

    : गुरुवार के दिन, बारुपाड़ा रेलवे फाटक के पास हावड़ा मुंबई मुख्य ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी युवक का परिचय नहीं मिल पाया है। फिलहाल युवक को शव को राजगांपुर सरकारी अस्पताल के मोर्ग हाउस में रखा गया है।