विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambalpur News: मिड-डे मील में छिपकली; 60 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे विधायक

Published: Sat, 02 Aug 2025 06:28 PM (IST)

संबलपुर के एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने के बाद पहली से नौवीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ...और पढ़ें

मध्यान्ह भोजन में छिपकली के कारण 60 से अधिक छात्र बीमार
मध्यान्ह भोजन में छिपकली के कारण 60 से अधिक छात्र बीमार

HighLights

  1. मध्यान्ह भोजन खाने से 60 से अधिक छात्र बीमार
  2. मध्यान्ह भोजन में छिपकली होने की खबर
  3. स्थानीय विधायक छात्रों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल

संवाद सहयोगी, संबलपुर। बलांगीर जिले के मुरीबाहाल ब्लॉक अंतर्गत तेंतुलीखूंटी स्थित सरकारी विद्यालय में शनिवार को एक बड़ी अनहोनी हो गई। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन खाकर पहली से नौवीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई। 

विद्यार्थियों को उल्टी के साथ-साथ सिरदर्द और पेटदर्द होने लगा। ऐसे में उन्हें टिटिलागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जानकारी मिलते ही कांटाबांजी विधायक लक्ष्मण बाग और उपसंभागीय चिकित्साधिकारी प्रदीप नायक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर हालचाल पूछा। साथ ही डॉक्टरों से इलाज में कोई कमी नहीं होने देने का निर्देश दिया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार के दिन, तेंतुलीखूंटी सरकारी विद्यालय में पहली से लेकर नौवीं कक्षा के विद्यार्थी मध्यान्ह भोजन कर रहे थे, तभी एक विद्यार्थी ने अपने भात में मरा छिपकली देखा और उबकाई करने लगा। इसके बाद अन्य विद्यार्थी भी उल्टी करने लगे और सिर चकराने और पेटदर्द की शिकायत करने लगे। इसका पता चलने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस को सूचित किया गया, लेकिन एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से नाराज कई अभिभावक अपने बच्चों को खुद अस्पताल ले गए। बाद में बाकि के विद्यार्थियों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

उपसंभागीय चिकित्साधिकारी ने बताया है कि इस घटना का पता चलते ही डॉक्टरों और नर्स की टीम को तत्काल अस्पताल बुलाया गया और पीड़ित विद्यार्थियों का इलाज शुरु किया गया। उन्होंने बताया कि भोजन में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो सकता है। भोजन का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद विद्यार्थियों के तबियत खराब होने के कारण का पता चल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।