Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: संबलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोग झुलसे, सभी देख रहे थे हॉकी मैच

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 03:00 AM (IST)

    ओडिशा के संबलपुर में गोवर्धन बड़माल नाम का एक गांव हैं। यहां के कल्पपाड़ा में हॉकी मैच के दौरान अचानक से बारिश शुरु हो गई थी और बिजली भी कड़कने लगी थी ...और पढ़ें

    आकाशीय बिजली गिरने से घायल लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल।
    आकाशीय बिजली गिरने से घायल लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल।

    संवाद सूत्र, संबलपुर : जिले में शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। संबलपुर जिला के जुजुमुरा ब्लॉक अंतर्गत गोवर्धन बड़माल गांव के कल्पपाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोग घायल हो गए, जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए संबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है।  

    देख रहे थे हॉकी मैच

    जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम गोवर्धन बड़माल गांव के कल्पपाड़ा में हॉकी मैच के दौरान अचानक से बारिश शुरु हो गई थी और बिजली भी कड़कने लगी थी। तेज बारिश से बचने के लिए कुछ लोगों पास के एक बरगद के पेड़ के नीचे शरण ली थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे शरण लिए 10 लोग घायल हो गये और दो गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से लाकर संबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घायलों में एक गर्भवती भी शामिल

    घायलों में फिलिस्का केरकेटा, प्रशांत केरकेटा, जयंती केरकेटा, आर्यन केरकेटा, मस्को केरकेटा, पार्वती ओराम, गीता ओराम, सुमित ओराम, निव्यदीप मिंज और 6 माह की गर्भवती नीलम मिंज शामिल भी हैं। सभी घायल स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ेंः  Odisha News: करंजिया इलाके में 47 हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव , 100 से अधिक गांवों में दहशत का माहौल

    खबरें और भी