Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: फुफेरी बहन के गर्दन पर चाकू से हमला कर भाई ने खाया जहर, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 04:57 PM (IST)

    संबलपुर में एक दुखद घटना में एक युवक ने अपनी रिश्ते की बहन पर चाकू से हमला किया और बाद में जहर खा लिया। घायल युवती को बुर्ला और हमलावर युवक को बलांगीर ...और पढ़ें

    फुफेरी बहन के गर्दन पर चाकू से हमला कर भाई ने खाया जहर
    फुफेरी बहन के गर्दन पर चाकू से हमला कर भाई ने खाया जहर

    HighLights

    1. संबलपुर युवक ने फुफेरी बहन पर किया जानलेवा हमला
    2. फिर की आत्महत्या की कोशिश
    3. प्रेम प्रसंग का मामला होने का शक

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। शुक्रवार की सुबह, बलांगीर जिला के मायाबराह गांव में एक अनहोनी घटना हो गई। एक युवक ने अपनी रिश्ते की बहन के गर्दन में चाकू मारकर फरार हो गया और बाद में उसने खुद भी जहर खा लिया।

    गंभीर रुप से जख्मी बहन को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय बुर्ला स्थित मेडिकल हॉस्पिटल और हमलावर भाई को बलांगीर स्थित भीम भोई मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    इस घटना की जांच कर रहे बलांगीर सदर थाना के थानेदार राजकुमार बिस्वाल ने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद घटना को प्रेम संबंध का बताया है।

    अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार के दिन, बलांगीर जिला के पाटनागढ़ थाना अंतर्गत पंडरीपाणी गांव का 25 वर्षीय हलधर बरिहा अपनी बुआ के गांव बलांगीर जिला सदर थाना अंतर्गत मायाबराह गांव आया था। रात को सभी भोजन करने के बाद सोने चले गए थे।

    शुक्रवार की सुबह, ना जाने ऐसा क्या हुआ कि हलधर ने अपनी बुआ की बेटी केशरी बरिहा के गर्दन पर चाकू मारकर फरार हो गया। यह जानने के बाद परिवार के लोग घायल केशरी को इलाज के लिए पहले बलांगीर स्थित भीम भोई मेडिकल हॉस्पिटल ले गए। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल हॉस्पिटल स्थानांतरित किया गया।

    उधर, अपनी बुआ की बेटी केशरी पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार आरोपित ममेरा भाई हलधर ने अपने गांव पंडरीपाणी पहुंचने के बाद जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए पाटनागढ़ अस्पताल और फिर बलांगीर स्थित भीम भोई मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

    खबरें और भी