Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्‍कूल में प्रतियोगिता के दौरान हादसे का शिकार हुआ छात्र, गर्दन में घुसा नुकीला भाला, सीएम पटनायक ने ली हालचाल

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 19 Dec 2022 01:08 PM (IST)

    सदानंद अभी खतरे से बाहर है। डॉक्‍टरों की टीम ने उसके गले से भाले को निकालकर उसे एक नई जिंदगी दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बलांगीर जिलाधीश और डॉक् ...और पढ़ें

    सदानंद मेहेर की हाल अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है
    सदानंद मेहेर की हाल अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है

    संवाद सूत्र, संबलपुर। शनिवार की दोपहर बलांगीर जिला के आगलपुर ब्लॉक के सरकारी पंचायत हाईस्कूल में चल रहे वर्षीय खेल प्रतियोगिता के दौरान हुए हादसे में गंभीर रुप से जख्मी नौवीं कक्षा के छात्र सदानंद मेहेर को डॉक्टरों की एक टीम ने नया जीवन प्रदान किया। खेल के दौरान सदानंद के गर्दन में एक भाला ( जेवलिन स्टिक ) घुस गया था। दीर्घ तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद बलांगीर स्थित भीम भोई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने सदानंद के गर्दन में घुसे भाला को निकाल दिया।

    सरकार उठाएगी सदानंद के इलाज का पूरा खर्चा

    उधर, इस हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बलांगीर जिलाधीश और डॉक्टरों से फोन पर बातचीत की और सदानंद का हालचाल जानने समेत उसके इलाज का सारा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की घोषणा की। वर्तमान में सदानंद हॉस्पिटल में है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

    Odisha Crime news: घर में फंदे से लटकता मिला ASI का शव, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कर रही छानबीन 

    गर्दन से भाला निकालने में लगा तीन घंटा

    उसका ऑपरेशन करने वाले डॉ.प्रभात रथ के अनुसार, सदानंद के गर्दन में घुसा भाला बड़ा खतरा बन सकता था। ऐसे में, भाला को निकालने से पहले पूरी जांच और तैयारी की गई और तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद गर्दन में घुसे भाला को निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद सदानंद डॉक्टरों की निगरानी में है और उसे तरल खाद्य दिया जा रहा है।

    स्‍कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार के दिन आगलपुर स्थित सरकारी पंचायत हाईस्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा का छात्र सदानंद मेहेर भी हिस्सा लिया था। दौड़ प्रतियोगिता के लिए सदानंद समेत अन्य छात्र मैदान में खड़े थे तभी एक छात्र ने थोड़ी दूर रखे एक भाला (जेवलिन) को उठा लिया और आगे की ओर फेंकने लगा। भाला फेंकते समय वह असंतुलित हो गया और यह भाला (जेवलिन) तेजी से उड़ता हुआ आकर सदानंद के गर्दन में घुस गया। गंभीर रुप से जख्मी सदानंद को पहले आगलपुर अस्पताल और फिर बलांगीर मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

    खबरें और भी

    Odisha Crime News: भाभी के हत्यारे देवर को कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा, 2017 में दिया था वारदात को अंजाम