Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: राजगांगपुर के डालमिया सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटा; आठ मजदूरों के झुलसने की आशंका

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 01:16 AM (IST)

    ओडिशा के राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट में गुरुवार की शाम अचानक हादसा हो गया। संयंत्र की लाइन-2 में शाम करीब साढ़े सात बजे बॉयलर फटने से वहां ...और पढ़ें

    ओडिशा के राजगांगपुर में डालमिया सीमेंट के गेट के बाहर हंगामा मचाते परिजन। (फोटो- जेएनएन)
    ओडिशा के राजगांगपुर में डालमिया सीमेंट के गेट के बाहर हंगामा मचाते परिजन। (फोटो- जेएनएन)

    जागरण संवाददाता, राजगांगपुर। ओडिशा के राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट में गुरुवार की शाम अचानक हादसा हो गया। संयंत्र की लाइन-2 में शाम करीब साढ़े सात बजे बॉयलर फटने से वहां काम कर रहे आधा दर्जन से अधिक मजदूर झुलस गए हैं। जबकि दो से अधिक मजदूर के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

    बॉयलर के फटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं

    तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉयलर के फटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संयंत्र में हादसे की सूचना स्वजन तक पहुंची, वे तुरंत लाइन-2 के गेट पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर हंगामा शूरू कर दिया।

    स्वजन अपने रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

    राहत बचाव कार्य जारी

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआइजी ने कहा अभी राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है , अभी तक तीन श्रमिकों के लापता होने की खबर है , जब तक मलवा नहीं हटेगा तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता , डीआईजी ब्रजेश राय ने कहा मलवा हटाने में अभी 8 से 9 घंटे लगेंगे ,जो श्रमिक लापता है वे अलग अलग जिले से हैं।

    आठ से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका

    खबरें और भी

    इस घटना में कितने मजदूर घायल हुए हैं या मलबे में फंसे हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन आठ से अधिक मजदूरों के दबने व झुलसने की बात की चर्चा हो रही है।

    वहीं घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ने संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

    अभी तीन मजदूरों के नाम आए सामने

    राउरकेला के डीआईजी ब्रजेश कुमार राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान हादसे में लापता हुए तीन श्रमिकों के नामों का खुलासा किया। लापता श्रमिकों में सुशांत राउत, दशरथ पात्रो और रंजीत भोल शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि गिरा हुआ मलबा इन्हीं तीनों श्रमिकों के ऊपर आकर गिरा है, जिसके चलते वे मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बचाव दल मलबे को हटाने और श्रमिकों की तलाश में लगातार प्रयास कर रहा है।

    पुलिस कर रही मामले की छानबीन

    स्वजन और स्थानीय लोग कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायलों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। इधर खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर लाइन टू के गेट पर खड़ी भीड़ को काबू करने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।