विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: खेलते समय बच्चे के शरीर में घुसी लोहे की रॉड, बुर्ला मेडिकल हॉस्पिटल में किया भर्ती; ऐसे हुआ हादसा

Published: Fri, 31 May 2024 07:02 PM (IST)

बरगढ़ जिले के भटली थाना इलाके में एक बच्चे की पीठ में लोहे का रॉड घुस गई और उसे इलाज ...और पढ़ें

खेलते समय बच्चे के शरीर में घुसी लोहे की रॉड
खेलते समय बच्चे के शरीर में घुसी लोहे की रॉड

संवाद सहयोगी, संबलपुर। शुक्रवार के दिन, बरगढ़ जिला के भटली थाना इलाके में एक बालक के पीठ में लोहे का रॉड घुस जाने से उसे इलाज के लिए स्थानीय बुर्ला मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उसके शरीर में घुसे लोहे के रॉड को निकालने के कोशिश में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अनहोनी घटना तब हुई जब भटली थाना अंतर्गत पातिदारपाड़ा के कुछ बच्चे तालाब किनारे खेल रहे थे, तभी नौ वर्ष का जीवन पातिदार उर्फ बाबुला लोहे के एक रॉड पर गिर गई और रॉड उसकी पीठ से होते हुए शरीर के अंदर घुस गई।

स्थानीय लोग बरगढ़ जिला अस्पताल ले गए बच्चे को

यह देखने के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पहले बरगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू की सुविधा नहीं होने से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल हॉस्पिटल स्थानांतरित कर दिया।

आहत बालक का इलाज करने वाले डॉक्टर सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि लोहे की रॉड बालक के शरीर के अंदर तक घुसा है, जिससे उसका तत्काल ऑपरेशन जरुरी है।

बच्चे की मां ने लगाया ये आरोप

उधर, आहत बालक जीवन उर्फ बाबुला की विधवा मां नीलिमा पातिदार का आरोप है कि खेलते समय अन्य एक बालक ने उसके बेटे के पीठ में रॉड घुसेड़ दिया। आहत बालक जीवन उर्फ बाबुला सातवीं कक्षा का छात्र बताया गया है। भटली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

Jharsuguda News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में लू लगने से सात ट्रक चालकों की मौत, गाड़ी में बैठे-बैठे गंवा रहे जान

Rourkela के उस्ताली घाटी में बड़ा हादसा, खाई में बेकाबू होकर गिरी गाड़ी; दो महिलाओं की मौत व सात जख्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।