Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाय पीने के हैं शौकीन? तो घर पर इस तरीके से बनाएं कड़क मसाला चाय

    By Swati SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 21 May 2025 02:12 PM (GMT+05:30)

    अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो आपको भी मसाला चाय जरूर पसंद होगी। मसाला चाय का स्वाद और खुशबू, दोनों ही बेहद लाजवाब होते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है ...और पढ़ें

    चाय पीने के हैं शौकीन? तो घर पर इस तरीके से बनाएं कड़क मसाला चाय
    चाय पीने के हैं शौकीन? तो घर पर इस तरीके से बनाएं कड़क मसाला चाय

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 2 कप पानी
    • 2 हरी इलायची
    • ½ इंच अदरक का टुकड़ा
    • 3 काली मिर्च
    • 2 लौंग
    • दूध
    • 2 चम्मच चायपत्ती
    • स्वादानुसार चीनी
    • 2 छोटे टुकड़े दालचीनी

    विधि :

    • सबसे पहले अदरक, इलायची, लौंग और काली मिर्च को कूट लें। इन्हें ज्यादा कूटकर पाउडर न बनाएं। बस हल्का दरदरा कूटकर छोड़ दें।
    • अब एक पैन लें और उसमें पानी उबलने के लिए चढ़ाएं। जब पानी थोड़ा गर्म हो जाए, तो इसमें सभी मसालों को डालें और कुछ देर तक उबालें।
    • इसके बाद इसमें चायपत्ती मिलाएं और 2-3 मिनट उबालें। अब पानी में चायपत्ती का रंग अच्छी तरह चढ़ गया होगा।
    • अब इसमें दूध डालें और स्वादानुसार चीनी मिलाकर एक मिनट तक पकाएं।
    • आपकी कड़क मसाला चाय बनकर तैयार है। इसे छानें और सर्व करें।
    (Picture Courtesy: Freepik)