Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेस्टी डिनर के लिए बेस्ट है Corn Capsicum Masala, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपकी कुकिंग का फैन

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Sat, 07 Jun 2025 06:39 PM (GMT+05:30)

    क्या आप भी रोज रात सोचते हैं कि डिनर में क्या खास बनाया जाए जो टेस्टी भी हो और बनाने में भी आसान भी? अगर हां, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है। जी हां, ...और पढ़ें

    टेस्टी डिनर के लिए बेस्ट है Corn Capsicum Masala, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपकी कुकिंग का फैन
    टेस्टी डिनर के लिए बेस्ट है Corn Capsicum Masala, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपकी कुकिंग का फैन

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • स्वीट कॉर्न: 1 कप (उबले हुए)
    • शिमला मिर्च: 1 बड़ी (बारीक चौकोर कटी हुई)
    • प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
    • टमाटर: 2 मध्यम (कद्दूकस किए हुए या बारीक पिसे हुए)
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
    • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
    • तेल: 2 बड़े चम्मच
    • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
    • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
    • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
    • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
    • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
    • कसूरी मेथी: 1/2 छोटा चम्मच (हल्का भूनकर मसल लें)
    • ताजी क्रीम या दूध की मलाई: 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल, ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए)
    • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ, सजाने के लिए)
    • नमक: स्वादानुसार

    विधि :

    • सबसे पहले स्वीट कॉर्न को उबाल लें और शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च को काट कर तैयार कर लें। टमाटर को पीस लें या कद्दूकस कर लें।
    • इसके बाद एक कड़ाही या पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें जब तक कि कच्ची महक न चली जाए।
    • इसके बाद, पिसे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर का पानी सूख न जाए और मसाला तेल न छोड़ने लगे।
    • अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मसालों को धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें, ताकि उनकी खुशबू अच्छी तरह आ जाए। अगर मसाला चिपकने लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
    • भुने हुए मसाले में कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें, ताकि शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो जाए लेकिन उसका क्रंच बना रहे।
    • अब उबले हुए स्वीट कॉर्न और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 2-3 मिनट तक और पकाएं ताकि कॉर्न मसालों का स्वाद सोख लें।
    • आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं। अगर आप ग्रेवी को क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इस स्टेज पर ताजी क्रीम या दूध की मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और 1 मिनट और पकाएं। बस फिर गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें।
    (Image Source: Freepik)