Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाता है 'खीरे का रायता', बेहद आसान है इसे बनाने की रेसिपी

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Sat, 03 May 2025 08:48 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडक पहुंचाने वाली और पाचन को दुरुस्त रखने वाली डिशेज खास तौर पर पसंद की जाती हैं। ऐसी ही एक लाजवाब और झटपट बनने वाली चीज ...और पढ़ें

    गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाता है 'खीरे का रायता', बेहद आसान है इसे बनाने की रेसिपी
    गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाता है 'खीरे का रायता', बेहद आसान है इसे बनाने की रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • दही (ताजा) - 2 कप
    • खीरा - 1 मीडियम शेप का, कद्दूकस किया हुआ
    • हरी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
    • भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
    • काला नमक - 1/4 छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
    • सादा नमक - स्वादानुसार
    • हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
    • पुदीना के पत्ते - 5-6, बारीक कटे हुए (ऑप्शनल)

    विधि :

    • सबसे पहले एक कटोरे में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह स्मूथ (चिकना) हो जाए और उसमें कोई गुठली न रहे। आप चाहें तो दही को थोड़ा पतला करने के लिए 1-2 चम्मच ठंडा पानी भी मिला सकते हैं।
    • इसके बाद खीरे को धोकर छील लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए खीरे को हल्के हाथों से निचोड़ लें ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। ऐसा करने से रायता ज्यादा पतला नहीं होगा।
    • फिर फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ और निचोड़ा हुआ खीरा डालें और अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें।
    • इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना के पत्ते (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) भी रायते में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
    • रायते को कम से कम 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद यह और भी स्वादिष्ट लगता है।
    • ठंडे-ठंडे खीरे के रायते को आप रोटी, पराठा, चावल या किसी भी मेन डिश के साथ परोस सकते हैं। यह गर्मियों में एक बेहतरीन साइड डिश है जो आपके खाने को और भी टेस्टी और रिफ्रेशिंग बना देगा।
    (Image Source: Freepik)