Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकफास्ट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठे, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Sun, 25 May 2025 05:16 PM (IST)

    मूंग दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में हो ...और पढ़ें

    ब्रेकफास्ट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठे, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार
    ब्रेकफास्ट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठे, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 1 कप पीली मूंग दाल (बिना छिलके वाली)
    • 1 कप गेहूं का आटा
    • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
    • 2-3 हरी मिर्च (स्वादानुसार)
    • 1/2 चम्मच जीरा
    • 1/4 चम्मच हींग
    • बारीक कटा हरा धनिया (2-3 बड़े चम्मच)
    • नमक स्वादानुसार
    • पानी (घोल बनाने के लिए)
    • तेल या घी (पराठा सेकने के लिए)

    विधि :

    • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अगर सुबह जल्दी बनाना है, तो इसे रात भर भी भिगो कर रख सकते हैं।
    • भिगोई हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें। अब इसे अदरक, हरी मिर्च और थोड़े से पानी (लगभग 1/4 कप) के साथ मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। ध्यान रहे, इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है, थोड़ा दरदरा पेस्ट ही रहने दें।
    • एक बड़े बर्तन में पिसी हुई मूंग दाल का पेस्ट लें। इसमें गेहूं का आटा, जीरा, हींग, बारीक कटा हरा धनिया और नमक डालें।
    • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छी तरह मिलाएं। हमें न बहुत गाढ़ा और न ही बहुत पतला घोल चाहिए, जैसा चीले या डोसे का घोल होता है, बस वैसा ही। ध्यान रखें, कि इसमें कोई गांठ न रहे।
    • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। उस पर हल्का सा तेल या घी लगाएं। फिर एक बड़ा चम्मच घोल तवे पर डालकर गोल फैलाएं।
    • इसे मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। आप चाहें तो थोड़ा और तेल या घी लगाकर इसे और खस्ता बना सकते हैं।
    • बस फिर गरमागरम प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठे को दही, अचार, हरी चटनी या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें।
    (Image Source: Freepik)