Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aarit Kapil ने 9 साल की उम्र में रचा इतिहास, शतरंज ग्रैंडमास्टर पर जीत हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय बने

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 06:06 PM (GMT+05:30)

    भुवनेश्वर के KIIT इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में 9 साल आरित कपिल ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रैंडमास्टर रासेट जियातदीनोव को हराकर इ ...और पढ़ें

    आरित कपिल ने छोटी उम्र में किया बड़ा कमाल। इमेज- एक्‍स
    आरित कपिल ने छोटी उम्र में किया बड़ा कमाल। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. आरित कपिल ने रासेट जियातदीनोव को हराया
    2. अमेरिका के ग्रैंडमास्टर है रासेट जियातदीनोव
    3. भुवनेश्वर में हो रहा KIIT इंटरनेशनल ओपन शतरंज

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 9 साल आरित कपिल ने संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रैंडमास्टर रासेट जियातदीनोव को हराकर इतिहास रच दिया है। दिल्‍ली के रहने वाले आरित क्‍लासिकल शतरंज मैच में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय प्‍लेयर बन गए हैं। उन्‍होंने भुवनेश्वर के KIIT इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर के दौरान यह जीत हासिल की।

    ऐसा करने वाले तीसरे प्‍लेयर बने कपिल 

    9 साल, 2 महीने और 18 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान हासिल करने वाले आरित कपिल विश्व के तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय मूल के सिंगापुर के अश्वथ कौशिक के नाम किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड है। कौशिक ने इस साल की शुरुआत में 8 साल और छह महीने की उम्र में पोलैंड के जसेक स्तूपा को हराया था।

    ये भी पढ़ें: विश्व चैंपियनशिप की पहली बाजी लिरेन के नाम, भारतीय चैलेंजर पिछड़े

    जियातदीनोव ने एक गलती कर दी

    • 66 साल की उम्र में जियातदीनोव ने आरित के खिलाफ मुकाबले में अपने अनुभव का प्रदर्शन किया।
    • उन्होंने एडवांटेज लेने के लिए स्थितीय रणनीतियों और बेहतर प्यादा संरचना का लाभ उठाया।
    • सफेद मोहरों से थोड़ी असुविधाजनक स्थिति का सामना करने के बावजूद, आरित डटे रहे।
    • खेल के अंतिम समय में जियातदीनोव ने एक गलती कर दी। ऐसे में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा।
    • आरित ने जियातदीनोव की इस गलती का पूरा फायदा उठाया और स्ट्रांग कैलकुलेशन स्किल का प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त को जीत में बदल दिया।
    • यह रोमांचक मुकाबला 63 चालों के बाद खेल समाप्त हुआ।

    आरित के आने वाले मुकाबले

    आरित की अगली चुनौती इस महीने के अंत में दुर्गापुर में होने वाली अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप है। इसके बाद वह पुणे में अंडर-9 नेशनल में अपने आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। रूसी ग्रैंडमास्टर बोरिस सवचेंको KIIT टूर्नामेंट के विजेता बने। उन्होंने अंतिम राउंड में भारत के सायंतन दास के खिलाफ 10 में से 8.5 के स्कोर के साथ ड्रा खेला।

    ये भी पढ़ें: इंडियनऑयल और रेलवे ने 4थी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंटल चैंपियनशिप 2024 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

    ग्रैंडमास्टर को हराने वाले टॉप तीन युवा खिलाड़ी

    • अश्वथ कौशिक (सिंगापुर)- 8 साल 2 महीने
    • लियोनिद इवानोविच (सर्बिया)- 8 साल 11 महीने
    • अरित कपिल- 9 साल 2 महीने

    ये भी पढ़ें: डीजीसी लेडीज एमेच्योर ओपन गोल्फ चैंपियनशिप शुरू, 110 खिलाड़ी करेंगी खिताब जीतने की जोर आजमाइश

    खबरें और भी