Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aman Sehrawat Olympics: कौन हैं अमन सेहरावत, बचपन में ही उठा माता-पिता का साया; दादा ने पाला

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 07:37 AM (IST)

    पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने भारत ने को उसका छठा मेडल दिलाया। शुक्रवार की देर रात अमन ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भार वर्ग में ब्रॉन् ...और पढ़ें

    Aman Sehrawat ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज मेडल। फोटो- रायटर
    Aman Sehrawat ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज मेडल। फोटो- रायटर

    HighLights

    1. अमन सेहरावत ने जीता पहला ओलंपिक मेडल
    2. कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज मेडल
    3. पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष पहलवान रहे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में शुक्रवार की देर रात भारत को एक और मेडल मिल गया। अब तक भारत की झोली में कुल 6 मेडल आ चुके हैं। शुक्रवार को भारतीय पहलवान अमन सेहरावत ने मेन्स फ्रीस्टाइल 57 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अमन ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया।

    अमन सेहरावत का ओलंपिक तक का सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा है। अमन ने बचपन में ही माता-पिता को खो दिया था। अमन हरियाणा के झज्जर जिले के बिरोहर से आते हैं। जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था। पहले अमन की मां का हार्टअटैक से निधन हो गया था, तब उनकी उम्र 10 साल थी। फिर लगभग एक साल बाद उनके पिता भी चल बसे।

    अवसाद से गुजरे अमन

    इसके बाद अमन और उनकी छोटी बहन पूजा सेहरावत को एक मौसी की देखभाल में छोड़ दिया गया। माता-पिता की मृत्यु के बाद अमन गंभीर अवसाद से जूझ रहे थे, ऐसे में उनके दादा मांगेराम सेहरावत ने उन्हें संभाला और इससे उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब धीरे-धीरे अमन ठीक होने लगे तो उन्होंने कुश्ती में अपना जौहर दिखाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढे़ं- Paris Olympics: कांस्य के साथ अमन ने जारी रखी छत्रसाल स्टेडियम की जीत की परंपरा, मिला छठा पदक

    2021 में आए लाइमलाइट में

    अमन ने कुश्ती के प्रति अपने जुनून को जारी रखा और कोच ललित कुमार के अंडर ट्रेनिंग लेना शुरू किया। अमन 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीतकर लाइमलाइट में आए। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2022 के एशियन गेम्स में 57 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। फिर साल 2023 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। जनवरी 2024 में उन्होंने जागरेब ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Olympics 2024, Wrestling: अमन सेहरवात ने भारत की झोली में डाला ब्रॉन्ज, क्रूज को 13-5 से दी पटखनी