Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    26 साल की अमेरिकी बॉक्‍सर का कार दुर्घटना में निधन, हत्‍या के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:18 AM (IST)

    26 साल की अमेरिकी बॉक्‍सर हना राप की टेक्‍सास में साइकल चलाते वक्‍त कार की टक्‍कर से मौत हो गई। पुलिस ने 31 साल के ड्राइवर को हत्‍या के आरोप में गिरफ् ...और पढ़ें

    हना राप (Pic Credit- X)

    हना राप (Pic Credit- X)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अमेरिकी बॉक्‍सर हना राप का शनिवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। राप टेक्‍सास के ब्राजोस काउंटी में साइकिल चला रही थी, जब कार ने टक्‍कर मारकर उनकी जान ले ली। राप की उम्र महज 26 साल थी। उन्‍होंने पिछले महीने ही फेदरवेट खिताब के लिए टियारा ब्राउन को चुनौती दी थी। अधिकारियों ने बाद में 31 साल के चार्ल्‍स मेडिना को हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया।

    ब्राजोस काउंटी शेरीफ के ऑफिस के मुताबिक स्‍थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे एफएम 159 पर एक गाड़ी और साइकिल सवाल के बीच जबरदस्‍त टक्‍कर की सूचना मिलने पर वहां अधिकारी पहुंचे। जांचकर्ताओं ने कहा कि मेडिना ने दो साइकिल वालों को पार किया और फिर अपनी गाड़ी रोकी व पीछे लेकर राप को टक्‍कर मारी।

    मामले की जांच जारी

    हना राप का घटनास्‍थल पर चिकित्‍सीय उपचार किया गया और फिर अस्‍पताल ले जाया गया। बाद में चोटों के दर्द में दबकर बॉक्‍सर की मौत हो गई। इस मामले की जांच चल रही है।

    बता दें कि राप पिछले कुछ सालों में महिला बॉक्सिंग की सबसे प्रतिभावान खिलाड़‍ियों में से एक बनकर उभरी थीं। इंडियाना में जन्‍मीं राप 2024 में टेक्‍सास में बसी ताकि अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाए और अजेय सिलसिले का आनंद उठा रही थीं। उन्‍होंने अपनी पहली 9 बाउट में से आठ जीती जबकि एक ड्रॉ रही। इस दौरान राप ने नॉर्थ अमेरिकन बॉक्सिंग फेडरेशन फेदरवेट खिताब जीता और फिर डब्‍ल्‍यूबीसी महिलाओं की फेरदवेट चैंपियन बनीं।

    पिछले महीने राप ने टियारा ब्राउन के खिलाफ ओरलांडो में अपनी बाउट की। यहां उन्‍हें अपने पेशेवर करियर की पहली शिकस्‍त झेलनी पड़ी। वह सर्वसम्मिती फैसले से हारी थीं। इस झटके के बावजूद राप ने अपनी आक्रामक स्‍टाइल और तुरंत प्रगति से दुनियाभर में पहचान बनाई।

    खबरें और भी

    बॉक्सिंग वर्ल्‍ड ने संवेदना प्रकट की

    राप की मौत की खबर के बाद बॉक्सिंग समुदाय ने श्रद्धांजलि प्रकट की। विश्‍व बॉक्सिंग परिषद के अध्‍यक्ष मॉरिशियो सुलेमान ने युवा अमेरिकी को खेल में कभी रिप्‍लेस नहीं किए जाना वाला इनसान करार दिया।

    सुलेमान ने क्‍या कहा

    हना राप शानदार मुक्‍केबाज थीं। मगर इन सबसे ऊपर वो हमारे बॉक्सिंग परिवार की मूल्‍यवान सदस्‍य थीं। उन्‍होंने साथ ही कहा, 'हम उस दुख में शामिल हैं जो उनके चाहने वालों, उनकी टीम और उन सभी लोगों को हुआ है, जिन्हें उनके शानदार करियर के दौरान उन्हें जानने और उनका साथ देने का सौभाग्य मिला।'

    डब्‍ल्‍यूबीसी ने दी श्रद्धांजलि

    WBC ने भी राप को श्रद्धांजलि दी और उनके उस समर्पण व करिश्मे की तारीफ की, जिसने बॉक्सिंग की दुनिया पर "अमिट छाप" छोड़ी। इस दुखद घटना के बाद उनके प्रमोटर 'मोस्ट वैल्युएबल प्रमोशन्स' और उनकी पूर्व प्रतिद्वंद्वी ब्राउन समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

    राप की मौत से बॉक्सिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और एक ऐसे होनहार करियर का दुखद अंत हो गया है, जो और भी ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर लग रहा था।

    यह भी पढ़ें- मीराबाई और लवलीना होंगी भारतीय ध्वजवाहक, राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को ग्लासगो में होगा

    यह भी पढ़ें- भारतीय मुक्केबाजों ने 8 गोल्‍ड सहित जीते 12 मेडल, लवलीना बोरगोहेन को मिला सोना