Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनु भाकर और नीरज चोपड़ा कर रहे हैं शादी? शूटर के पिता ने बता दिया पूरा सच

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 03:49 PM (GMT+05:30)

    सोमवार को मनु भाकर की मां ने नीरज चोपड़ा से मुलाकात की थी। दोनों साथ में एक कार्यक्रम में नजर आए थे। यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं ...और पढ़ें

    मनु ने 2 ब्रॉन्‍ज तो नीरज ने जीता रजत पदक। इमेज- सोशल मीडिया
    मनु ने 2 ब्रॉन्‍ज तो नीरज ने जीता रजत पदक। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते 6 मेडल
    2. मनु भाकर ने 2 मेडल अपने नाम किए
    3. नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता रजत पदक

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है। भारत की झोली में कुल 6 मेडल आए। नीरज चोपड़ा ने जहां जेवलिन थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता तो वही मनु भाकर ने 2 कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और मिक्‍स टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। सोमवार को मनु भाकर की मां ने नीरज चोपड़ा से मुलाकात की थी। दोनों साथ में एक कार्यक्रम में नजर आए थे। यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।

    पिता ने अफवाहों पर लगाया विराम

    • अब सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई लोगों ने सुझाव दिया कि नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी हो सकती है।
    • हालांकि, इन अफवाहों पर मनु के पिता ने विराम लगाया है। उन्‍होंने नीरज और मनु की शादी की अफवाहों को खारिज किया है।
    • मनु के पिता का कहना है कि शादी के लिए अभी मनु की उम्र पर्याप्‍त नहीं है।
    • मनु के पिता राम किशन ने दैनिक भास्‍कर से कहा "मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। अभी इस बारे में सोच भी नहीं रहे हूं।"

    मनु से मिले थे नीरज चोपड़ा  

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नीरज चोपड़ा मनु भाकर की मां से बात करते नजर आ रहे हैं। एक अन्‍य वीडियो में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को बात करते हुए देखा जा सकता है। मनु के पिता का कहना है कि मनु की मां नीरज को अपना बेटा मानती हैं। उन्होंने कहा, "मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं। दोनों के बीच अच्‍छा बॉन्‍ड है।"

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: 'x' ने माना मनु भाकर और नीरज चोपड़ा का लोहा, दिया खास सम्‍मान

    वहीं नीरज के चाचा ने शादी की अफवाहों को लेकर कहा, "जैसे ही नीरज मेडल लेकर आए तो पूरे देश को इसके बारे में पता चल गया। ऐसे ही जब वह शादी करेंगे तो सभी को पता चल जाएगा।"

    ये भी पढ़ें: Manu Bhaker की मां ने Neeraj Chopra को दी कसम, वायरल Video देख फैंस बोले- रिश्ता पक्का समझो अब