विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Games को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को बिना ट्रायल के एंट्री देने पर मचा बवाल

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Tue, 18 Jul 2023 11:12 PM (IST)

Asian Games भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) की तदर्थ समिति ने मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोग ...और पढ़ें

Asian Games 2023- बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को बिना ट्रायल के एंट्री देने पर मचा बवाल
Asian Games 2023- बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को बिना ट्रायल के एंट्री देने पर मचा बवाल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Asian Games 2023 Bajrang Punia Vinesh Phogat भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) की तदर्थ समिति ने मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट को एशियाई खेलों में सीधा प्रवेश दिया। इस फैसले के बाद हालांकि विवाद खड़ा हो गया है। अब दूसरे पहलवान और उनके कोच अदालत में चुनौती दे सकते हैं। यह निर्णय हालांकि विभिन्न वर्गों के राष्ट्रीय मुख्य कोच की सहमति के बिना लिया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) द्वारा नियुक्त तदर्थ समिति ने एक परिपत्र में कहा कि उसने पहले ही पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा और महिलाओं की 53 किग्रा में पहलवानों का चयन कर लिया है। इसके बावजूद तीनों शैलियों में से सभी छह वजन श्रेणियों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

तदर्थ समिति ने परिपत्र में बजरंग और विनेश का नाम नहीं लिया, लेकिन पैनल के सदस्य अशोक गर्ग ने पुष्टि की कि दोनों पहलवानों को ट्रायल से छूट दी गई है। ग्रीको-रोमन और महिलाओं के फ्रीस्टाइल ट्रायल 22 जुलाई को होने हैं, जबकि पुरुषों के फ्रीस्टाइल ट्रायल 23 जुलाई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे। बजरंग 65 किग्रा वर्ग के चुनौती पेश करते हैं। वह डब्ल्यूएफआइ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छह पहलवानों में से एक हैं। वह इस समय किर्गिस्तान में प्रशिक्षण ले रहे हैं।