विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026, Day 6 Schedule: टीम इंडिया की मेडल टैली में होगा इजाफा, निशानेबाजी और एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 08:11 AM (IST)

आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की मेडल जीतने की रेस जारी रहेगी, जिसमें निशानेबाजी और एथलेटिक्स ...और पढ़ें

टीम इंडिया के खिलाड़ी करेंगे कमाल

टीम इंडिया के खिलाड़ी करेंगे कमाल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 के छठे दिन शुक्रवार को मेडल जीतने की रेस जारी रहेगाी। इस दिन भारत के सामने कई मुकाबले हैं और मेडल की संख्या में इजाफा करने का शानदार मौका भी है। शूटिंग में फिर मेडल जीतने का मौका होगा। वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय एथलीट मेडल के लिए जद्दोजहद करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स में भारत  मेडल इवेंट्स में अपनी चुनौती पेश करेगा।

निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल और नीरज कुमार पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में मेडल की रेस में होंगे। वहीं, कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन के साथ शूटिंग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

कई अहम मुकाबले

मेडल इवेंट्स के अलावा भारत कई और अहम मुकाबलों में हिस्सा लेगा। पुरुष और महिला कबड्डी टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी। फेंसिंग, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, स्विमिंग, सर्फिंग, हॉकी में भी भारत अपना दम दिखाएगा।

25 सिंतबर का शेड्यूल

निशानेबाजी

सुबह 6:50 बजे : 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन व फाइनल (सुरुचि फोगाट, केदारलिंग उंचागांवे)
सुबह 6:15 बजे : पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालीफिकेशन व फाइनल (ऐश्वर्य प्रताप, नीरज कुमार, रुद्रांक्ष पाटिल)

एथलेटिक्स

सुबह 7 बजे : पुरुष 400 मीटर हीट
दोपहर 3:35 बजे: महिला गोला फेंक फाइनल (मनप्रीत कौर व कृष्णा मेनन)
शाम 4:33 बजे: महिला पोल वॉल्ट फाइनल
शाम 5:10 बजे : पुरुष हैमर थ्रो फाइनल
शाम 5:02 बजे : पुरुष 10 हजार मीटर फाइनल (गुलवीर सिंह)
शाम 6:45 बजे : पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल व फाइनल (अनिमेष कुजूर व गुरिंदरवीर सिंह)

बैडमिंटन

सुबह 6 बजे : पुरुष व महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 64
12:30 बजे :मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 32
दोपहर से पुरुष व महिला डबल्स राउंड ऑफ 32 मुकाबले

स्क्वॉश

सुबह 6:30 बजे : स्क्वॉश मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल
सुबह 8:30 बजे : महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल (अनाहत सिंह, तन्वी)

हॉकी

सुबह 7:30 बजे : भारतीय महिला टीम बनाम जापान

मुक्केबाजी

सुबह 8:30 बजे : पुरुष 60 किग्रा, पुरुष 90+ किग्रा, महिला 54 किग्रा राउंड ऑफ 16

कबड्डी

सुबह 9:30 बजे : महिला सेमीफाइनल मुकाबला
सुबह 10.45 बजे : पुरुष सेमीफाइनल मुकाबला

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: एथलेटिक्स में भारत को मिली दोहरी सफलता, सीमा ने खत्म किया 16 साल का सूखा तो रिले टीम ने जीता सिल्वर

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: रोशिबिना की हुई ‘चांदी’, एथलेटिक्स में मिले रजत और कांस्य