Asian Games 2026 closing ceremony: एशियाई खेलों का हुआ समापन, कतर को सौंपा गया OCA का झंडा
Asian Games 2026 closing ceremony Highlights: जापान के आईची नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 का आज समापन हो गया है।

एशियन गेम्स 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asian Games 2026 closing ceremony Highlights: जापान के आईची नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 का आज समापन हो गया है। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक नीरू ढांडा रहीं। नीरू ने 20वें एशियाई खेलों में दो गोल्ड मेडल और एक टीम सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
Asian Games 2026: कतर को सौंपा गया झंडा
एशियन गेम्स 2026 का अब आधिकारिक रूप से समापन हो चुका है। अगले एशियाई खेलों की मेजबानी कतर करेगा, जिसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा सौंप दिया गया है।
Asian Games 2026: ओसीए का झंडा झुकाया गया
एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐची प्रीफेक्चर के गवर्नर हिदेकी ओमुरा और उनके साथ ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी ने एथलीटों को संबोधित किया। उन्होंने एथलीटों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। इसी के साथ अब एशियन गेम्स 2026 समाप्त होने के मौके पर ओसीए के झंडे को भी झुका दिया गया है।
Asian Games 2026: नागोया में चलाया जा रहा बेहतरीन पलों का वीडियो
जापान के आइची-नागोया में सभी देशों के एथलीट परेड में हिस्सा ले चुके हैं। अब एशियन गेम्स 2026 में खेल के कुछ बेहतरीन पलों का एक वीडियो चलाया जा रहा है।
Asian Games 2026: पहली झलक आई सामने
FIRST LOOK! Neeru Dhanda carrying the Indian Tricolour as India's flag-bearer at the Aichi-Nagoya Asian Games Closing Ceremony! 🇮🇳❤️ #AG2026withIAS #AichiNagoya2026
— India_AllSports (@India_AllSports) October 4, 2026
Asian Games 2026: हर देश की टीम आगे बढ़ रही है
एथलीटों की परेड की शुरुआत हर देश के ध्वज-वाहकों के आगे बढ़ने के साथ हुई। अब हर टीम की टुकड़ी के आगे बढ़ने का समय है।
Asian Games 2026: एथलीटों की परेड शुरू
नागोया में एथलीटों की परेड शुरू हो गई है, जिसमें हर देश का प्रतिनिधित्व उसके ध्वज-वाहक कर रहे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व शूटर नीरू ढांडा कर रही हैं, जिन्होंने दो गोल्ड मेडल समेत तीन मेडल जीते हैं।
Asian Games 2026: जापान का झंडा फहराया गया
2026 एशियाई खेलों का समापन समारोह चल रहा है और जापानी सेल्फ-डिफेंस फोर्स देश का झंडा फहराने के लिए एक साथ आए हैं। जापान का राष्ट्रगान भी गाया जा रहा है।
Asian Games 2026: समापन समारोह शुरू
नागोया में एशियन गेम्स 2026 का समापन समारोह आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है।
Asian Games 2026: नीरू ढांडा के बारें में
ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक हैं। 27 साल की नीरू एशियाई खेलों में अपना तीसरा मेडल जीतने के एक दिन बाद भारत लौट गई थीं। वह क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए शनिवार सुबह नागोया वापस गईं।
नीरू ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मनीषा कीर और आशिमा अहलावत के साथ मिलकर महिलाओं की टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने काइनन चेनाई के साथ जोड़ी बनाकर ट्रैप मिक्स्ड टीम में सोने पर निशाना लगाया था।
Asian Games 2026: टॉप पर रहा चीन
चीन 341 पदक के साथ मेडल टैली में सबसे ऊपर रहा। इसमें 161 गोल्ड मेडल थे। चीन ने 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। जापान 269 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसमें 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। दक्षिण कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसमें 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज मेडल थे।
Asian Games 2026: भारत के खाते में 85 मेडल
एशियन गेम्स 2026 में 495 भारतीय एथलीट ने हिस्सा लिया। 14 दिनों में हुए 36 इवेंट में भारत ने 85 मेडल जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।
Asian Games 2026: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
एशियन गेम्स 2026 के समापन समारोह की लाइव-स्ट्रीमिंग SonyLIV एप और वेबसाइट पर की जाएगी। लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर उपलब्ध होगा।
Asian Games: अगला मेजबान कौन?
दोहा, कतर 2030 में 21वें एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा। यह दूसरी बार होगा जब दोहा इस महाद्वीपीय आयोजन की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2006 में भी दोहा एशियाई खेलों का आयोजन कर चुका है। समापन समारोह में पारंपरिक तौर पर जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया के तहत, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा आइची-नागोया से दोहा 2030 के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा।
Asian Games 2026: दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा
20वें एशियाई खेलों का समापन समारोह रविवार, 4 अक्टूबर को जापान के नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा। यह समारोह स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) शुरू होगा।
Asian Games 2026 closing ceremony: लाइव ब्लॉग
एशियन गेम्स 2026 अब समाप्त हो रहा है। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक नीरू ढांडा होंगी। समापन समारोह से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली है।
