Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत को दोहरी खुशी, गोल्ड के बाद सिल्वर आया; सुरुचि और कमलजीत ने जीता सोना
Asian Games 2026 Live:जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 का आज छठा दिन है।

एशियन गेम्स 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asian Games 2026 Day 6 Live: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का आज छठा दिन है। आज भारत के पास कई मेडल जीतने का अच्छा मौका है। 5वें दिन तक भारत ने 17 मेडल पर कब्जा जमा लिया था। अब भारतीय दल की नजर इसमें इजाफा करने पर होगी। भारत की शुरुआत भी शानदार रही और शूटिंग में गोल्ड के साथ ही सिल्वर भी आया।
