Asian Games 2026: इलावेनिल और पार्थ माने की जोड़ी ने गंवाया मेडल जीतने का मौका, तीन टीमों के सामने किया सरेंडर
एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारतीय जोड़ी इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने चौथे ...और पढ़ें

इलावेनिल और माने ने किया निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 के शुरुआती दो दिनों में भारत ने छह मेडल जीते जिसमें से पांच निशानेबाजी में आए। तीसरे दिन भी उम्मीद थी कि निशानेबाज भारत का खाता खोलेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय जोड़ी इलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने चौथे स्थान पर रही।
इन्हीं खेलों में अलग-अलग इवेंट्स में सिल्वर मेडल जीत चुकी वलारिवन और माने की जोड़ी चीन, दक्षिण कोरिया और जापान जैसी टीमों को चुनौती नहीं दे पाई और चौथे स्थान पर रहकर मेडल से चूक गई।
शुरू से ही रही पीछे
भारतीय जोड़ी फाइनल में शुरू से ही पीछे रही और 376.3 के स्कोर के साथ बाहर हो गई। चीन की वांग जिफेई और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने 507.1 के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। दक्षिण कोरिया के बान ह्योजिन और पार्क हाजुन ने 502.9 के स्कोर के साथ सिल्वर पर कब्जा जबकि जापान के नाओकी हानाकावा और मिसाकिया नोबाता ने 439.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहने के बाद वियतनाम की टीम को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
क्वालिफिकेशन में किया कमाल
वलारिवन उस तरह का लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं जैसा उन्होंने इंडिविजुअल और महिला टीम इवेंट्स में किया था। वहीं माने इस प्रतियोगिता में पहले सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पुरुषों की इंडिविजुअल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीता था। इन दोनों इवेंट्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीते थे। भारत ने पहली सीरीज में 103.6 का स्कोर किया। दूसरी सीरीज़ में कुल स्कोर तो 207.9 तक पहुंचाया और तीसरी सीरीज के अंत में 312.3 तक पहुंचे। हालांकि, टीम इंडिया दक्षिण कोरिया से काफी पीछे थी। कोरिया ने 15 शॉट्स के बाद स्कोर 314.3 था। 18वें शॉट के बाद भारत मेडल की दौड़ से बाहर हो गया।
क्वालिफिकेशन में वलारिवन और माने ने 634.6 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहे। चीन की जिफेई और लिहाओ की जोड़ी 638.9 के स्कोर के साथ फाइनल में पहुँची थी। दक्षिण कोरिया के ह्योजिन और हाजुन 633.2 के कुल स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे।
