Asian Games 2026 Opening Ceremony Live: टीम इंडिया ने जमाया माहौल, मनु-पवन ने थामा तिरंगा; एंट्री पर गूंजा स्टेडियम
Asian Games 2026 Opening Ceremony Live Updates: इस ओपनिंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले ही भारत को अपना ध्वजावाहक बदलना पड़ा और तेजिंदरपाल सिंह तूर की जगह पवन सहरावत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ मनु भाकर भी भारतीय दल की अगुआई करेंगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया में आज एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में किया जा रहा है। इसी के साथ इन खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो रही है। हालांकि, खेल पहले शुरू हो चुके हैं औऱ कुछ इवेंट्स के मैच भी हो चुके हैं। ओपनिंग सेरेमनी में दो ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत भारतीय दल की अगुआई करेंगे। पवन से पहले तेजिंदरपाल सिंह तूर को मनु के साथ ध्वाजावाहक बनाया गया था, लेकिन वह समय से जापान नहीं पहुंच पाएंगे इसी कारण पवन को जिम्मेदारी दी गई है।
इन खेलों में भारत के तकरीबन 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो 35 खेलों में पदक की उम्मीद बनकर उतरेंगे। भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश होगी कि चीन में हुए पिछले एशियाई खेलों की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन किया जाए।
Asian Games Opening Ceremony Live: सबसे अंत में आया जापान
देशों की परेड में सबसे आखिर में जापान ने स्टेडियम में कदम रखा। मेजबान देश परेड में सबसे आखिर में आता है और इसी कारण जापान आखिर में आया। पूरा स्टेडियम जापान के आने से झूम उठा है।
Asian Games 2026: झंडे के साथ भारतीय दल
-1789811641681.webp)
Asian Games 2026: भारतीय टीम ने मारी एंट्री
अब भारतीय दल की एंट्री हो गई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकेर के साथ पवन सहरावत ने भारतीय झंडे को थामे रखा हैा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काले रंग के कपड़े पहने हैं। महिला खिलाड़ियों ने साड़ी पहनी है तो पुरुष खिलाड़ियों ने सूट।
Asian Games 2026 Ceremony Live: दिख रही है सांस्कृतिक झलक
अभी तक जो देश आए हैं सभी ने अपने देश की सांस्कृतिक झलक दिखाई है जो उनके पहनावे से दिखी है।
Asian Games 2026 Live Updates: देशों की परेड शुरू
जापान के राष्ट्रीय गान के बाद अब इन खेलों में हिस्सा लेने वाले देशों की परेड शुरू हो गई है। सबसे पहले अफगानिस्तान का दल आया। यहां इंग्लिश एल्फाबेट के हिसाब से देशों की एंट्री होती है। यानी इंडिया का नंबर भी कुछ ही देर में आएगा।
Asian Games live: जापान का नेशनल एंथम शुरू
जापान का नेशनल एंथम इस समय गाया जा रहा है। जापान ने इस ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में ही अपनी संस्कृति की झलक दिखाने के साथ-साथ सभी को एक साथ मिलजुलकर रहने का संदेश दे दिया है।
Asian Games Opening Ceremony Live: ये है थीम
ओपनिंग सेरेमनी की थीम हार्मनिंक हार्ट बीट है। इससे आयोजक इस समय पूरे विश्व में फैली लड़ाई के बीच एकता और अखंडता का संदेश देना चाहते हैं।
Asian Games 2026: सैनिकों के साथ जापानी झंडे का स्वागत
वायलन शो के बाद जापान के सात सैनिक अपने देश का झंडा स्टेडियम के बीचोंबीच लेकर आए हैं। जापान इन खेलों का मेजबान है। इससे पहले यहां साल 2021 में टोक्यो में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी।
Asian Games 2026 Ceremony Live: वायलन शो और डांस ने बांधा समां
इस समय वायलन शो ने समां बांध दिया है और साथ में धुन पर कई डांसर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा स्टेडियम शांत होकर इस प्रदर्शन का लुत्फ ले रहा है।
Asian Games 2026 Live Updates: आईएनआई बैंड ने की शुरुआत
जापान के मशहूर आईएनआई बैंड ने सेरेमनी की शुरुआत कर दी है। पूरा माहौल रोशन हो गया है और इस बैंड ने सभी के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है।
Asian Games live: ओपनिंग सेरेमनी शुरू
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में सभी दल मौजूद हैं और जापान के सम्राट और सम्राज्ञनी का जोरदार स्वागत किया गया है।
Asian Games Opening Ceremony Live: खिलाड़ियों को हो रही है परेशानी
इन खेलों की शुरुआत से पहले कई विवाद सामने आए हैं। सबसे बड़ा विवाद खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था का है। खिलाड़ियों के लिए खेल गांव के बजाए होटलों में ठहराया गया है, लेकिन वहां भी अव्यवस्थाएं कम नहीं हैं। कम कमरों की बुकिंग से लेकर कई होटलों में खिलाड़ियों को ठहरने की व्यस्था की गई है जिससे सामंजस्य बिठाना मुश्किल हो रहा है।
Asian Games 2026: इवेंट्स हो चुके हैं शुरू
हालांकि, एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह भी बना ली है जहां रविवार को उसका सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं टेकबॉल में क्विम्सी जोआकिम डिसूजा सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। सॉफ्ट टेनिस में भारतीय पुरुष टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
Asian Games 2026 Ceremony Live: तेजिंदर का कटा टिकट
पवन से पहले ये जिम्मेदारी तेजिंदरपाल सिंह तूर को दी गई थी और पवन से पहले वह मनु के साथ नजर आने वाले थे, लेकिन किट में देरी के कारण तूर अभी तक जापान नहीं पहुंच सके।
Asian Games 2026 Live Updates: कौन संभालेगा भारतीय तिरंगा?
ओपनिंग सेरेमनी में हर देश का दल शिरकत करेगा जिसमें भारत भी शामिल होगा। भारत के तकरीबन 500 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे, लेकिन ओपनिंग सेरेमनी में ये सभी मौजूद नहीं होंगे। कुछ खिलाड़ी अभी जापान नहीं पहुंचे हैं। भारतीय दुल की अगुआई दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत करेंगे।
Asian Games live: ओपनिंग सेरेमनी में मचेगी धूम
एशियन गेम्स-2026 की ओपनिंग सेरेमनी कुछ ही देर में होने वाली है। इसी के साथ इन खेलों की आधिकारिक शुरुआत होगी। सेरेमनी में कई रंगारंगा कार्यक्रम होंगे और जापान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
